1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 2025 Lexus NX 350h : 2025 लेक्सस NX 350h भारत में लॉन्च , जानें कीमत और डिलीवरी

2025 Lexus NX 350h : 2025 लेक्सस NX 350h भारत में लॉन्च , जानें कीमत और डिलीवरी

भारतीय आटो बाज़ार में लेक्सस इंडिया ने नई और अपडेटेड 2025 NX 350h लक्ज़री SUV लॉन्च कर दी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

2025 Lexus NX 350h :  भारतीय आटो बाज़ार में लेक्सस इंडिया ने नई और अपडेटेड 2025 NX 350h लक्ज़री SUV लॉन्च कर दी है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 68.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं बदलावों की बात करें तो इस SUV में अब मामूली कॉस्मेटिक बदलाव और नए रंग विकल्प के साथ अतिरिक्त सुविधाएँ वेहतरीन सुरक्षा, बेहतर दक्षता और E20 मानकों का पालन शामिल है। इच्छुक ग्राहक इस SUV को ऑनलाइन या अपने नज़दीकी लेक्सस डीलरशिप (Lexus Dealership) पर जाकर बुक कर सकते हैं। जल्द ही इस लक्ज़री SUV की डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है।

पढ़ें :- Harley Davidson X440 : हार्ले डेविडसन X440 की कीमतों में कटौती ,  X440 T मॉडल की बुकिंग शुरू

वेरिएंट
2025 लेक्सस NX 350h चार वेरिएंट में उपलब्ध है एक्सक्विज़िट (कीमत 68.92 लाख रुपये), ओवरट्रेल (कीमत 71.88 लाख रुपये), लग्ज़री (कीमत 72.79 लाख रुपये) और एफ-स्पोर्ट (कीमत 74.98 लाख रुपये) (सभी कीमतें क्रमशः एक्स-शोरूम)।

रंग विकल्प
इस लक्ज़री एसयूवी में दो नए रंग विकल्प उपलब्ध हैं रेडिएंट रेड और व्हाइट नोवा। रेडिएंट रेड एक्सक्विज़िट, लग्ज़री और एफ-स्पोर्ट वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जबकि व्हाइट नोवा एक्सक्विज़िट, लग्ज़री और ओवरट्रेल ट्रिम्स के साथ उपलब्ध होगा।

हाइब्रिड इंजन
यांत्रिक रूप से, 2025 NX में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 2.5-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन लगा है जिसका संयुक्त आउटपुट 243 hp है और यह eCVT ऑटोमैटिक से लैस है। हालाँकि, इसमें जो सुधार हुआ है वह है इसकी दक्षता, जिसका दावा अब 20.26 किलोमीटर प्रति लीटर है और यह E20 ईंधन के साथ भी पूरी तरह से संगत है।

पढ़ें :- Tata Sierra prices revealed : नई टाटा सिएरा की कीमतें सामने आईं , जाने बुकिंग शुरू होने की तारीख और कीमत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...