1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं के खातों में जमा किए जाएंगे 2500 रुपये, भाजपा सरकार ने पहले दिन से ही दिल्लीवालों को धोखा देना शुरू कर दिया : आतिशी

पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं के खातों में जमा किए जाएंगे 2500 रुपये, भाजपा सरकार ने पहले दिन से ही दिल्लीवालों को धोखा देना शुरू कर दिया : आतिशी

दिल्ली में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो चुका है। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta)ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में अपने मंत्रियों के साथ बैठक की। अपनी पहली बैठक में सरकार ने कई अहम फैसले लिए। लेकिन पहली कैबिनेट बैठक में बीजेपी सरकार (BJP Government) ने महिलाओं को 2500 रुपये (2500 Rupees)  सम्मान निधि देने वाले वादे पर कोई फैसला नहीं किया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो चुका है। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta)ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में अपने मंत्रियों के साथ बैठक की। अपनी पहली बैठक में सरकार ने कई अहम फैसले लिए। लेकिन पहली कैबिनेट बैठक में बीजेपी सरकार (BJP Government) ने महिलाओं को 2500 रुपये (2500 Rupees)  सम्मान निधि देने वाले वादे पर कोई फैसला नहीं किया। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी (Atishi) ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी की महिला सीएम ने दिल्ली की महिलाओं से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

आतिशी ने बीजेपी पर महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया

आतिशी ने एक्स पर एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार ने पहले दिन से ही दिल्लीवालों को धोखा देना शुरू कर दिया। चुनाव से पहले पीएम मोदी (PM Modi) और सभी भाजपा नेताओं ने वादा किया था कि पहली कैबिनेट में ही दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपये महीना देने की योजना पास करेंगे। लेकिन आज पहली कैबिनेट हुई और इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ। दुख की बात है कि एक महिला मुख्यमंत्री ने महिलाओं से किया अपना वादा, पहले दिन ही तोड़ दिया।

बैठक से पहले जताई थी ये उम्मीद

कैबिनेट बैठक से पहले, आतिशी ने कहा था कि दिल्ली की महिलाएं देख रही हैं और बीजेपी से अपने वादे का सम्मान करने की उम्मीद करती हैं। उन्होंने नई मुख्यमंत्री को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्वयं मोदी जी और भाजपा नेताओं ने वादा किया था कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में हर महिला को 2500 रुपये महीना देने की योजना पास होगी और 8 मार्च तक पहली किश्त मिलेगी। आज शाम 7 बजे नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक है। दिल्ली की हर महिला इंतज़ार कर रही है कि भाजपा अपना वादा निभाए। एक महिला मुख्यमंत्री होने के नाते रेखा गुप्ता जी से उम्मीद है कि वह दिल्ली की महिलाओं से किया गया वादा जरूर पूरा करेंगी।

दिल्ली में पहली कैबिनेट बैठक पर मनोज झा बोले- सरकार बयानबाजी करके काम नहीं कर सकती

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

दिल्ली के मंत्रियों की कल हुई पहली कैबिनेट बैठक पर RJD सांसद मनोज झा (RJD MP Manoj Jha) ने कहा कि लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा था कि पहली कैबिनेट बैठक से ही महिलाओं के खातों में 2500 रुपये जमा किए जाएंगे। सरकार बयानबाजी करके काम नहीं कर सकती। यमुना नदी को सिर्फ उसके किनारे जाकर साफ नहीं किया जा सकता।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...