1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 28 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

28 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

28 May ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 28 May का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

28 May ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 28 May का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी: 85.19% पास, 8वीं बार सबसे पहले नतीजे घोषित करने का रिकॉर्ड

2008 –
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत पाँच न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया। विमान सेवा जेट एयरवेज को ‘मध्य एशिया सर्वश्रेष्ठ चरगो एयर लाइन्स’ का पुरस्कार मिला।
नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अवसान हुआ। अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबन्ध लगाया।
2002 – नेपाल में फिर आपातकाल लगा।
2000 – भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे।
1999 – बेंजामिन नेतान्याहू का संसद से इस्तीफ़ा, तुर्की में नयी गठबंधन सरकार का गठन।
1998 – बलूचिस्तान की चगाई पहाड़ियों पर पाकिस्तान ने पाँच परमाणु परीक्षण किये, परमाणु परीक्षण के विरोध में सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
1996 – रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत।

28 मई को जन्मे व्यक्ति

1969 – प्रतिमा भौमिक – भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं।
1952 – पिनाकी चन्द्र घोष – भारत के प्रथम लोकपाल हैं।
1940 – प्रयाग शुक्ल – हिन्दी के कवि, कला-समीक्षक, अनुवादक एवं कहानीकार हैं।
1923 – एन. टी. रामाराव – प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक थे।
1921 – डी. वी. पलुस्कर – प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे।
1921 – महन्त अवैद्यनाथ – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा गोरखनाथ मठ के भूतपूर्व पीठाधीश्वर थे।
1915 – गोपाल रामानुजम – भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने समाज सेवक और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सह-संस्थापक थे।
1883 – वीर सावरकर – भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, अप्रतिम क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक़्ता।

28 मई को हुए निधन

पढ़ें :- CBSE Class 12 Exam Cancelled : सीबीएसई का बड़ा फैसला, ईरान युद्ध के चलते कई देशों में 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

2005 – गोपाल प्रसाद व्यास – भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक।
1964 – महबूब ख़ान – भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे।
1954- विजय सिंह पथिक – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...