असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections) तारीखों के ऐलान होने से एक दिन पहले कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee of Congress) ने असम विधानसभा के आगामी चुनावों (Assam Assembly Elections) के लिए 23 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections) तारीखों के ऐलान होने से एक दिन पहले कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee of Congress) ने असम विधानसभा के आगामी चुनावों (Assam Assembly Elections) के लिए 23 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल (National General Secretary K.C. Venugopal) ने दी।
The Central Election Committee of Congress has selected the following persons as Congress candidates for the forthcoming elections to the Assam Legislative Assembly.👇 pic.twitter.com/WBlhYuzDF3
— Congress (@INCIndia) March 14, 2026
इसकी तारीख संभवत: आज यानी रविवार शाम तक सामने भी आ जाएगी। इससे पहले ही राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी रण में अपनी-अपनी तैयारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस नई लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले पार्टी ने अपनी पहली सूची में 42 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इस प्रकार, 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए कांग्रेस अब तक कुल 65 सीटों पर अपने पत्ते खोल चुकी है।
कांग्रेस इस बार राज्य में विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व कर रही है। पार्टी आलाकमान ने स्पष्ट किया है कि चुनावी रणनीति के तहत अपने सहयोगी दलों के लिए 15 सीटें सुरक्षित रखी गई हैं। इस गठबंधन में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), असम जातीय परिषद (AJP) और सीपीआई (एमएल) लिबरेशन शामिल हैं। हालांकि, इस बार ‘रायजोर दल’ गठबंधन का हिस्सा नहीं है, जिसे राजनीतिक गलियारों में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।
क्षेत्रीय समीकरणों पर जोर
दूसरी सूची में शामिल 23 नामों में क्षेत्रीय समीकरणों और सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवारों के चयन में जमीनी फीडबैक और जीतने की क्षमता (winnability) को प्राथमिकता दी गई है। कांग्रेस का लक्ष्य राज्य की सत्ता में वापसी करना है, जहां पिछले दो कार्यकाल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार का कब्जा है।
चुनाव प्रचार में आएगी तेजी
उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस अब राज्य में अपने चुनाव प्रचार को और धार देने की तैयारी में है। आने वाले दिनों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के राज्य भर में दौरे और रैलियां प्रस्तावित हैं। उम्मीदवारों के नाम तय होने के बाद अब विधानसभा क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की लामबंदी शुरू हो गई है।
असम का राजनीतिक परिदृश्य
असम विधानसभा चुनाव 2026 में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महाजोत के बीच देखा जा रहा है। जहां भाजपा विकास और ‘डबल इंजन’ सरकार के दावों के साथ मैदान में है, वहीं कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई और स्थानीय मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी जल्द होने की संभावना है।