1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 76th Republic Day Parade : कर्त्तव्य पथ पर यूपी की झांकी में दिखी महाकुंभ की झलक, वायरल वीडियों में देखें अद्भुत नजारा

76th Republic Day Parade : कर्त्तव्य पथ पर यूपी की झांकी में दिखी महाकुंभ की झलक, वायरल वीडियों में देखें अद्भुत नजारा

76th Republic Day Parade : देश 76वें गणतंत्र दिवस (76th Republic Day) के जश्न में डूबा हुआ है। आज गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर दिल्ली के कर्त्तव्य पथ (Kartavya Path) पर गणतंत्र दिवस (Republic Day)  के अवसर पर विभिन्न राज्यों की झांकियां निकाली गई। इसमें उत्तर प्रदेश की निकलने वाली झांकी की थीम महाकुंभ पर आधारित रही।

By santosh singh 
Updated Date

76th Republic Day Parade : देश 76वें गणतंत्र दिवस (76th Republic Day) के जश्न में डूबा हुआ है। आज गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर दिल्ली के कर्त्तव्य पथ (Kartavya Path) पर गणतंत्र दिवस (Republic Day)  के अवसर पर विभिन्न राज्यों की झांकियां निकाली गई। इसमें उत्तर प्रदेश की निकलने वाली झांकी की थीम महाकुंभ पर आधारित रही। 76वें गणतंत्र दिवस की परेड (76th Republic Day Parade) में उत्तर प्रदेश की ‘स्वर्णिम भारत- विरासत और विकास’ की झांकी ने कर्त्तव्य पथ (Kartavya Path) पर मार्च किया। इस झांकी में महाकुंभ 2025 की झलक दिखाई गई।

पढ़ें :- इंस्टाग्राम पर राजा बाबू को हुआ प्यार, बाइक पर घुमाया... लेकिन शादी से इनकार करना पड़ गया भारी

गणतंत्र दिवस (Republic Day)  के मौके पर कर्त्तव्य पथ (Kartavya Path) र उत्तर प्रदेश की महाकुंभ वाली झांकी ने सबका मन मोह लिया। झांकी में समुद्र मंथन और कलश से निकलते अमृत को दिखाया गया। देवता और राक्षसों में मंथन को दिखाया गया। साथ ही ऋषि-मुनियों की मूर्तियां भी झांकी में देखने को मिली।

पढ़ें :- बिहार सरकार भरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को देगी सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता भी करेगी...सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

बता दें कि यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। त्रिवेणी संगम में अब तक करीब 11.47 श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। यूपी सरकार का दावा है कि इस बार महाकुंभ में 40 से 45 करोड़ लोग स्नान करेंगे।

वायसेना के विमानों ने किया फ्लाइपास्ट

भारतीय वायुसेना के विमानों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ परेड के दौरान फ्लाइपास्ट किया। इस फ्लाइपास्ट में 40 विमान, 22 लड़ाकू विमान और 11 ट्रांसपोर्ट विमान, सात हेलीकॉप्टर शामिल हुए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...