1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! दिवाली से पहले योगी सरकार ने बढ़ाई सैलरी

यूपी के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! दिवाली से पहले योगी सरकार ने बढ़ाई सैलरी

Outsourced Employees Salaries increased : दिवाली से पहले यूपी की योगी सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत 2.72 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। इन कर्मचारियों को दो सितंबर से ही बढ़ा हुआ पारिश्रमिक मिलेगा। दिवाली से कर्मचारियों को बढ़ी दर पर पारिश्रमिक देने का आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया। उन्हें नवंबर में मिलने वाले अक्टूबर के पारिश्रमिक के साथ सितंबर का एरियर भी दिया जाएगा। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- श्री अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा : सीएम योगी

जानकारी के अनुसार, योगी सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों को चार श्रेणियों के लिए न्यूनतम मानदेय की नई दरें तय कीं हैं। श्रेणी-1 के कार्मिकों को प्रतिमाह 39,000 रुपये रुपये जबकि ईपीएफ और ईएसआइ की कटौती के बाद श्रेणी-2 के कार्मिक 19,148.76 रुपये, श्रेणी-3 के 16,999.64 रुपये और श्रेणी-4 के 15,396.14 रुपये प्रतिमाह पाएंगे। EPF-ESI कटौती के बाद भी बढ़ेगी इन-हैंड सैलरी, 18% GST का भार सरकार उठाएगी। पहले से अधिक मानदेय पाने वालों की सैलरी कम नहीं होगी। सर्विस चार्ज अधिकतम 7% तय किया गया है।

प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, पारिश्रमिक का निर्धारण पिछले वर्ष 19 सितंबर को जारी शासनादेश के आधार पर किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो सितंबर को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में बढ़ी दर से पारिश्रमिक देने का शुभारंभ किया था। जिससे सभी को दो सितंबर से ही बढ़ा पारिश्रमिक देने का निर्णय किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...