1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-जयपुर में हाईटेंशन लाइन से टकराकर आग का गोला बनी बस, दो की मौत और 12 से ज्यादा लोग झुलसे

Video-जयपुर में हाईटेंशन लाइन से टकराकर आग का गोला बनी बस, दो की मौत और 12 से ज्यादा लोग झुलसे

राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर ग्रामीण जिले के शाहपुरा उपखण्ड के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। टोडी गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर जा रही मजदूरों से भरी बस 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन (11,000-volt high-tension line) के संपर्क में आ गई। पल भर में बस में तेज करंट दौड़ गया और स्पार्क होने से आग भड़क उठी।

By santosh singh 
Updated Date

जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर ग्रामीण जिले के शाहपुरा उपखण्ड के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। टोडी गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर जा रही मजदूरों से भरी बस 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन (11,000-volt high-tension line) के संपर्क में आ गई। पल भर में बस में तेज करंट दौड़ गया और स्पार्क होने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते बस में सवार मजदूर करंट और आग की चपेट में आ गए। हादसे में मौके पर ही दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। लगभग 12 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

पढ़ें :- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी इलेक्ट्रिक कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय बस यूपी से मजदूरों को लेकर टोडी स्थित ईंट भट्टे पर पहुंच रही थी। रास्ते में बस के ऊपरी हिस्से का हाईटेंशन लाइन से संपर्क होते ही जोरदार धमाका हुआ और तेजी से आग फैल गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पढ़ें :- Viral Video : लड़की ने लिफ्ट मांगकर चुराया फोन, जब पकड़ी गई तो चेहरा छुपाकर ​गालियां देते हुए लगाने लगी ये आरोप

सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस (Manoharpur Police Station) और प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तुरंत शाहपुरा उपजिला अस्पताल (Shahpura Sub-District Hospital) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पांच मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया है। दमकल विभाग (Fire Department) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर नियंत्रण पाया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हाईटेंशन लाइन (High-tension line) के अत्यधिक नजदीक से बस के गुजरने को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने ईंट भट्टा संचालक और बस चालक की भूमिका की भी जांच के आदेश दिए हैं।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख

जयपुर के मनोहरपुर में श्रमिकों से भरी बस के हाईटेंशन लाइन छूने से आग लगने से 2 व्यक्तियों की मृत्यु एवं कई अन्य के घायल होने का समाचार दुखद है। राजस्थान में जिस प्रकार से आए दिन हादसे होने से आम जन अपनी जान गंवा रहे हैं यह चिंताजनक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...