1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 5200mAh बैटरी और 12GB तक RAM वाला सस्ता स्मार्टफोन 4 अप्रैल को भारत में होगा लॉन्च; चेक करें डिटेल्स

5200mAh बैटरी और 12GB तक RAM वाला सस्ता स्मार्टफोन 4 अप्रैल को भारत में होगा लॉन्च; चेक करें डिटेल्स

POCO C71 India Launch Date Confirmed: पोको ने सस्ता अपकमिंग स्मार्टफोन Poco C71 भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट से पर्दा हटा दिया है। यह पिछले साल पेश किए गए POCO C61 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इस फोन में बड़ा डिस्प्ले, दमदार बैटरी और बेहतरीन कैमरा सेटअप जैसी कई खूबियां होंगी। आइये पोको के अपकमिंग फोन की स्पेसिफिकेशंस, कलर्स और संभावित कीमत के बारे में जान लेते हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

POCO C71 India Launch Date Confirmed: पोको ने सस्ता अपकमिंग स्मार्टफोन Poco C71 भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट से पर्दा हटा दिया है। यह पिछले साल पेश किए गए POCO C61 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इस फोन में बड़ा डिस्प्ले, दमदार बैटरी और बेहतरीन कैमरा सेटअप जैसी कई खूबियां होंगी। आइये पोको के अपकमिंग फोन की स्पेसिफिकेशंस, कलर्स और संभावित कीमत के बारे में जान लेते हैं।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स के चयन में घपलेबाजी के आरोप, भारतीय दल की विदाई से पहले कई पैरा-शूटर्स ने किया विरोध प्रदर्शन

पोको का नए फोन POCO C71 स्प्लिट-ग्रिड पैटर्न के साथ आएगा। जिसमें फ्लैशी कैमरा डेको भी देखने को मिलेंगे। इसे तीन कलर ऑप्शन- पावर ब्लैक, कूल ब्लू और डेजर्ट गोल्ड में पेश किया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है जबकि सामने वाटर ड्राप नॉच दिया है। इसे IP52 रेटिंग दी गई है, जिससे यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट रहेगा।संभवतः POCO C71 को लॉन्च के बाद Flipkart से खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 7,000 रुपये के आस-आस हो सकती है। हालांकि, फोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

POCO C71 के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: POCO C71 में 6.88-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले मिलेगा, जो इस प्राइस सेगमेंट में सबसे बड़ा डिस्प्ले होगा। वेट डिस्प्ले सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे यह गीली उंगलियों से भी आसानी से काम कर पाएगा।

प्रोसेसर: यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिससे यह दमदार परफॉर्मेंस देगा। POCO ने दावा किया है कि यह स्मार्टफोन Antutu बेंचमार्क पर 300K+ स्कोर करेगा।

पढ़ें :- Lucknow Floods : इकाना स्टेडियम इलाके की सड़कें पानी में डूबीं, अब दिख रहा गोमती का उफान, पैदल निकलना भी दूभर

मेमोरी: फोन में 6GB RAM और 6GB वर्चुअल RAM दी जाएगी। जिससे कुल 12GB तक की RAM मिल सकेगी। इसके अलावा, 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा।

कैमरा: POCO C71 में रियर पैनल पर 32MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

बैटरी: फोन में 5200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जोकि इस प्राइस सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी मानी जा रही है। यह फोन 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और बॉक्स में चार्जर मौजूद होगा।

ओएस: फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। इसे 2 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

अन्य फीचर्स: स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm ऑडियो जैक, डुअल-बैंड Wi-Fi जैसे कई फीचर्स होंगे।

पढ़ें :- IMC 2026 : Jio की 1,600 सैटेलाइट्स और 23 ग्राउंड स्टेशन्स के साथ अंतरिक्ष से कनेक्टिविटी देने की तैयारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...