1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामनगरी अयोध्या में सुबह-सुबह बड़ा हादसा: बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

रामनगरी अयोध्या में सुबह-सुबह बड़ा हादसा: बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Ayodhya Road Accident: रामनगरी अयोध्या में गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर पूराकलंदर के कल्याण भदरसा गांव के पास प्रयागराज हाईवे पर बोलेरो कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें दर्शन करने जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- डिवाइडर से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं की पिकअप, 6 की मौत,  बागपत में एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह तकरीबन पांच बजे हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं की बोलेरो कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रीवा से अयोध्या रामलला का दर्शन करने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि चार घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और चार गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया, पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की, और अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेज़ी लाने और घायलों को उचित मेडिकल इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...