1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नूंह में चोरों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने किया पथराव, अवैध हथियार से की गई फायरिंग

नूंह में चोरों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने किया पथराव, अवैध हथियार से की गई फायरिंग

हरियाणा के नूंह जिले के इंदाना गांव में चोरों को पकड़ने गई सीआईए टीम पर हमला कर दिया गया। आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर पथराव किए। यही नहीं, अवैध असलहा से पुलिस टीम पर फायरिंग भी की गयी। इसके बाद जवाबी कार्यवाही में पु​लिस को भी फायरिंग करनी पड़ी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नूंह। हरियाणा के नूंह जिले के इंदाना गांव में चोरों को पकड़ने गई सीआईए टीम पर हमला कर दिया गया। आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर पथराव किए। यही नहीं, अवैध असलहा से पुलिस टीम पर फायरिंग भी की गयी। इसके बाद जवाबी कार्यवाही में पु​लिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। हालांकि, फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। वहीं, बिछोर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो दर्जन से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज करते हुए गिरफ्तारी शुरू कर दी है।

पढ़ें :- BJP Rajya Sabha Candidate List : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, नितिन नबीन का नाम भी शामिल

बताया जा रहा है कि, इंदाना गांव में आरोपियों को पकड़ने के लिए पहुंची थी। इनके खिलाफ आंध प्रदेश, पंजाब समेत अन्य जगहों पर मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने जैसे ही आरोपियों के घर पर दबिश दी तो उनके परिजन और आरोपियों ने मिलकर फायरिंग कर दी। वहीं, इस दौरान मौका पाकर आरोपी फरार हो गए।

उधर, देखते ही देखते बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिए। इसके साथ ही भीड़ ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ भी की। हालात बेकाबू होते देख पुलिसकर्मियों ने हवाई फायरिंग की। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सीएचसी पुन्हाना में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस ने चार दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दबिश देकर तीन महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...