1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow news: दवा लेने जा रही महिला संग छेड़खानी , झाड़ियों की तरफ खींचने की कोशिश, शोर मचाते ही भागा आरोपी

Lucknow news: दवा लेने जा रही महिला संग छेड़खानी , झाड़ियों की तरफ खींचने की कोशिश, शोर मचाते ही भागा आरोपी

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई  है। यहां दुबग्गा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला थाना माल की रहने  वाली है । महिला दवा कराने के लिए  लखनऊ आ रही थी। ऐसे में   दुबग्गा थाना क्षेत्र के हरी मजार, बराबन कलां के पास एक युवक ने उनसे छेड़खानी शुरू कर दी।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई  है। यहां दुबग्गा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला थाना माल की रहने  वाली है । महिला दवा कराने के लिए  लखनऊ आ रही थी। ऐसे में   दुबग्गा थाना क्षेत्र के हरी मजार, बराबन कलां के पास एक युवक ने उनसे छेड़खानी शुरू कर दी।

पढ़ें :- PUBG पर हुई महिला से दोस्ती, फैजाबाद में कोर्ट मैरिज: लखनऊ से फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

आरोपी ने महिला का हाथ पकड़कर उन्हें झाड़ियों की तरफ खींचने का प्रयास किया। इसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू की ।  फिर महिला की चीख फुकार सुनकर मौजूद आसपास की भीड़ जम गयी । भीड़ को देखते ही युवक वहाँ से फरार हो गया। इस बाद पुलिस खोजबीन शुरू कर दी जहां बाद में आरोपी की पहचान बराबन कलां निवासी रामकृपाल के रूप में हुई।

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद से पीड़िता डरी और सहमी हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...