1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आप विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक,जांच में शामिल होने का दिया आदेश

आप विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक,जांच में शामिल होने का दिया आदेश

ओखला से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court, Delhi) ने गुरुवार को 24 फरवरी तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) ने पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ओखला से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court, Delhi) ने गुरुवार को 24 फरवरी तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) ने पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। जिस पर कोर्ट में आज सुनवाई हुई।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

सुनवाई के दौरान अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) के वकील ने कहा कि वो जांच में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) से जामिया नगर थाने में पूछताछ हो, ऐसी जगह हो जहां सीसीटीवी लगे हों।

अमानतुल्लाह खान पर जानें क्या है आरोप?

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जामिया नगर में पुलिस की एक टीम पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने कहा कि विधायक की अगुवाई में आई भीड़ ने हत्या के प्रयास के एक मामले के आरोपी शाबाज खान को हिरासत से भागने में मदद की।

पुलिस ने कहा कि कथित घटना उस समय घटी जब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शाबाज खान नाम के आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की। इसको लेकर अमानतुल्लाह खान का कहना है कि जिसे पुलिस गिरफ्तार करने गई थी, उसे पहले ही जमानत मिल चुकी थी।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

क्या है मामला?

रिपोर्ट के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम जामिया इलाके में वांटेड बदमाश शावेज़ को पकड़ने गई थी। शावेज़ को क्राइम ब्रांच ने पकड़ भी लिया था, लेकिन अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan)  अपने 20-25 समर्थकों के साथ पहुंच गए। अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan)  ने क्राइम ब्रांच के स्टाफ को कहा तुम्हारी यहां आने की हिम्मत कैसे हुई? मैं ऐसी पुलिस और कोर्ट कुछ नहीं मानता। साथ ही अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan)  और समर्थकों ने पुलिस पर हमला भी किया था और हाथापाई भी की थी। इसके अलावा पुलिस वाले का आई कार्ड भी छीन लिया गया था। अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan)  ने पुलिस को धमकी देते कहा था ये इलाका हमारा है, यहां से निकल जाओ वरना जिंदा निकलना भारी पड़ेगा। हमारी आवाज पर इतने लोग इक्कठे हो जाएंगे कि की तुम लोगों का पता भी नहीं चलेगा कि तुम कहां गए?

पर्दाफाश हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...