1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5 के रिलीज से पहले एक्ट्रेस शाजान पद्मसी ने की शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5 के रिलीज से पहले एक्ट्रेस शाजान पद्मसी ने की शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

हाउसफुल 2 की फेम एक्ट्रेस शाजान पद्मसी ने अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 के रिलीज के एक दिन पहले ही अपने बॉयफ्रेंड आशीष कनकिया से विवाह कर उनकी दुल्हन बन गईं। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रहीं हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। हाउसफुल 2 की फेम एक्ट्रेस शाजान पद्मसी ने अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 के रिलीज के एक दिन पहले ही अपने बॉयफ्रेंड आशीष कनकिया से विवाह कर उनकी दुल्हन बन गईं। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रहीं हैं।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप


एक्ट्रेस शाजान पद्मसी की बात किया जाये तो वे अक्षय कुमार की हाउसफुल 2 में काम कर चुकी है। मजे की बात यह है कि शाजान ने हाउसफुल 5 के रिलीज से पहले 5 जून गुरुवार को अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली।

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

शाजान पद्मसी की बात करें तो अभिनेत्री ने दिल तो बच्चा है जी, हाउसफुल 2, मसाला, सॉलिड पटेल्स आदि में काम कर चुकी हैं। शाजान को वेब सीरीज जुनून में भी देखा गया था। बता दें की उनकी शादी में उनके करीबी मित्र,रिश्तेदार व परिवार के लोग ही शामिल थे।

इस शादी की एक तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे थे। शादी में शाजान पद्मसी का ब्राइडल लुक बहुत ही खुबसूरत लग रहा था। वहीं आशीष कनकिया ने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहन रखी थी। दोनों दूल्हा—दुल्हन के रुप में बहुत ही सुन्दर लग रहे थे। 7 जून को दोनों की शादी का रिसेप्शन होने है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...