1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली चुनाव में AAP की हार के बाद दिल्ली सचिवालय सील, अधिकारी तलब, रिकॉर्ड्स की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

दिल्ली चुनाव में AAP की हार के बाद दिल्ली सचिवालय सील, अधिकारी तलब, रिकॉर्ड्स की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

चुनावी नतीजों के बीच दिल्ली सचिवालय को सील कर दिया (Delhi Secretariat Sealed) गया है। शासकीय दस्तावेजाें और डाटा की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को तत्काल सचिवालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली चुनाव के रूझानों को देखते हुए यह आदेश संयुक्त सचिव ने प्रदीप तायल (Joint Secretary Pradeep Tayal) ने  जारी किया है।

By santosh singh 
Updated Date

Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी हार के बाद हलचल तेज हो गई है। चुनावी नतीजों के बीच दिल्ली सचिवालय को सील कर दिया (Delhi Secretariat Sealed) गया है। शासकीय दस्तावेजाें और डाटा की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को तत्काल सचिवालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली चुनाव के रूझानों को देखते हुए यह आदेश संयुक्त सचिव ने प्रदीप तायल (Joint Secretary Pradeep Tayal) ने  जारी किया है। दिल्ली में सत्ता परिवर्तन की लहर को देखते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक आदेश जारी किया है।

पढ़ें :- राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गबन मामला, तीसरे दिन भी राम जन्मभूमि पहुंची SIT

आदेश में कही गई ये बात

इसमें सचिवालय के दस्तावेजों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं का जिक्र करते हुए कहा गया है कि विभाग की अनुमति के बिना कोई भी फाइल, दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर के बाहर नहीं ले जाया जा सकता है। साथ ही सभी विभागों, एजेंसियों और मंत्रिपरिषद के कैंप कार्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे विभाग की अनुमति के बिना कोई भी रिकॉर्ड या फाइल न हटाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...