समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की रामपुर जेल (Rampur jail) में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) से मुलाकात की। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आजम खान (Azam Khan) से मिलने के लिए जेल पहुंचे थे। दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हैं। जेल के बाद वह उनके आवास पर भी जाएंगे।
रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की रामपुर जेल (Rampur jail) में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) से मुलाकात की। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आजम खान (Azam Khan) से मिलने के लिए जेल पहुंचे थे। दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हैं। जेल के बाद वह उनके आवास पर भी जाएंगे।
रामपुर: जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद बाहर आए अखिलेश यादव,
मीडिया से कहा- 2027 के विधानसभा चुनाव की सीटों को लेकर हुई चर्चा और विधानसभा प्रत्याशियों की एक सूची दिखाई… https://t.co/x6PZ10RMlH
— Arjun Chaudharyy (@Arjun5chaudhary) October 22, 2026
2025 में आजम के घर पर मिले थे अखिलेश
इससे पहले अखिलेश यादव आठ अक्तूबर 2025 को आजम खां से रामपुर स्थित उनके घर पर मिले थे। इस मुलाकात के जरिये सपा मुखिया यह संदेश देने का प्रयास भी करेंगे कि वह और पार्टी पूरी तरह आजम खां के साथ है। दरअसल सपा और पश्चिमी यूपी की सियासत का अहम किरदार माने जाने वाले आजम खां के खिलाफ मुकदमों की बाढ़ आने की शुरुआत से लेकर अब तक विपक्षियों के बीच से दोनों के बीच दूरी जैसे आरोप लगते रहे हैं। कुछ समय पहले एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने भी आजम खां के मामले में सपा और अखिलेश यादव की भूमिका पर सवाल उठाए थे। साथ ही वह अक्सर यूपी की जनसभाओं में मुस्लिमों से सही कयादत (नेतृत्व) अपनाने का आह्वान भी करते हैं। औवेसी की तरह अन्य गैर सपाई नेताओं के बीच से भी आजम खां के मुसीबत के समय में सपा के खुलकर मैदान में न आने जैसे बयान या कटाक्ष आते रहे हैं।
जानें इस मुलाकात के मायने
इन स्थितियों के बीच गुरुवार को रामपुर जेल में जाकर आजम खान से मुलाकात के जरिये अखिलेश यादव विपक्षियों के ऐसे हमलों का जवाब दिया। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुस्लिमों को यह संदेश भी दे गए कि वह और पूरी पार्टी आज भी आजम खां के साथ मजबूती से खड़ी है। इस मुलाकात में रामपुर की सियासत पर भी चर्चा तय मानी जा रही है। रामपुर के सांसद मोहिबुल्ला नदवी और आजम परिवार के बीच की दूरी से जिले के सपाई सीधे तौर पर दो खेमों में बंटे नजर आते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले सभी सपाइयों को एक छतरी के नीचे लाना भी सपा मुखिया की प्राथमिकता होगी। रामपुर के सपाइयों से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत तक इस मुलाकात का कितना प्रभावी असर पड़ा, यह जानने के लिए आने वाले समय का इंतजार करना होगा।
इस बार भी जौहर विवि में उतरेगा अखिलेश का हेलिकॉप्टर
पिछले साल आठ अक्तूबर को अखिलेश यादव ने रामपुर पहुंचकर आजम खां से उनके आवास पर मुलाकात की थी। उस समय आजम खां जेल से बाहर थे। तब उनका हेलिकॉप्टर जौहर यूनिवर्सिटी में उतरा था और वहां से वह सीधे आजम खां के आवास पर पहुंचे थे। दोनों दिग्गजों ने अकेले में गुफ्तगू की थी। आजम खां के आवास से अखिलेश यादव सीधे जौहर यूनिवर्सिटी स्थित हेलिपैड पहुंचे थे और वहीं से वापस चले गए थे। बृहस्पतिवार को भी अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर जौहर यूनिवर्सिटी में उतरेगा। वहां से रामपुर जेल जाकर आजम से मिलेंगे। उसके बाद आजम खान के आवास पर उनके परिवार से मिलकर वापस चले जाएंगे।