1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video-गिरफ्तारी के बाद एक्टर अल्लू अर्जुन को मेडिकल जांच के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाने की तैयारी

Video-गिरफ्तारी के बाद एक्टर अल्लू अर्जुन को मेडिकल जांच के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाने की तैयारी

पुष्पा 2 (Pushpa 2) के एक्टर अल्लू अर्जुन (Actor Allu Arjun) को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के बाद जब हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) अल्लू अर्जुन (Actor Allu Arjun) को गाड़ी में बैठाकर ले जा रही थी, वो वीडियो सामने आ गया है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को पुलिस ने हैदराबाद भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

हैदराबाद। पुष्पा 2 (Pushpa 2) के एक्टर अल्लू अर्जुन (Actor Allu Arjun) को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के बाद जब हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) अल्लू अर्जुन (Actor Allu Arjun) को गाड़ी में बैठाकर ले जा रही थी, वो वीडियो सामने आ गया है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को पुलिस ने हैदराबाद भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद एक्टर अल्लू अर्जुन को मेडिकल जांच के लिए उस्मानिया अस्पताल (Osmania Hospital) ले जाने की तैयारी हो रही है।

पढ़ें :- VIDEO-पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में

पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सुन उनके फैंस परेशान हो उठे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच भी हल्ला मच गया है। वहीं अब गिरफ्तारी के बाद का अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का पहला वीडियो भी सामने आया है, जो वायरल हो गया है। आइए दिखाते हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी का अपनी बात से मुकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकंतंत्र की हर मर्यादा के विपरीत: जितेंद्र सिंह

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ पुलिस भी दिखाई दे रही है। अल्लू लिफ्ट से पुलिस के साथ नीचे जाते दिख रहें हैं। अल्लू अर्जुन का ये वीडियो देख फैंस परेशान हो उठे हैं, उनका कहना है कि इसमें अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की क्या गलती है? वहीं वीडियो में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पत्नी भी नजर आ रहीं हैं, वे थोड़ा इमोशनल हो जाती हैं, लेकिन फिर अल्लू अर्जुन उन्हें समझाते दिख रहें हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...