1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. AI Studio : इंस्टाग्राम में आ रहा नया फीचर, खुद का बना सकेंगे एआई वर्जन

AI Studio : इंस्टाग्राम में आ रहा नया फीचर, खुद का बना सकेंगे एआई वर्जन

मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया एप Instagram एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसे AI Studio नाम दिया गया है। Instagram के एआई स्टूडियो (AI Studio) फीचर की मदद से यूजर्स अपना एआई वर्जन (AI version) तैयार कर सकेंगे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया एप Instagram एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसे AI Studio नाम दिया गया है। Instagram के एआई स्टूडियो (AI Studio) फीचर की मदद से यूजर्स अपना एआई वर्जन (AI version) तैयार कर सकेंगे।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

मेटा (Meta) के सीईओ मार्क ज़ुकेरबर्ग (CEO Mark Zuckerberg) ने इस फीचर की घोषणा हाल ही में अपने ब्रॉडकास्ट चैनल पर की है। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध है। ज़ुकेरबर्ग (Zuckerberg)ने कहा कि जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा।

मेटा (Meta) के मुताबिक इस फीचर के आने के बाद वे यूजर्स जिनके फॉलोअर्स अच्छे-खासे हैं वे खुद का एआई वर्जन (AI Version) बना सकेंगे। अपने एआई वर्जन (AI Version) का इस्तेमाल क्रिएटर्स मैसेज का रिप्लाई करने और कम्युनिटी से बात करने में कर सकेंगे।

नए अपडेट के बाद जिन अकाउंट का एआई वर्जन (AI Version) लाइव होगा उस अकाउंट को मैसेज करने पर एक पॉपअप नोटिफिकेशन मिलेगा जिसमें लिखा होगा कि यह रिप्लाई एआई जेनरेटेड (AI Generated) है। क्रिएटर के नाम के आगे भी एआई (AI) जुड़ा होगा।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...