1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रचाई शादी, काशी में हुई भव्य समारोह की चर्चा

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रचाई शादी, काशी में हुई भव्य समारोह की चर्चा

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बुधवार को वाराणसी में अपनी जीवनसंगिनी अक्षिता के साथ सात फेरे लेकर नई पारी की शुरुआत की। काशी के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित विवाह…

By Harsh 
Updated Date

वाराणसी: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बुधवार को वाराणसी में अपनी जीवनसंगिनी अक्षिता के साथ सात फेरे लेकर नई पारी की शुरुआत की। काशी के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित विवाह समारोह में परिवार, रिश्तेदारों और करीबी मेहमानों की मौजूदगी रही। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में हैं।

पढ़ें :- भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच का पद छोड़, रयान की नाइट राइडर्स में वापसी

बारात में जमकर झूमे आकाश दीप

शादी से पहले निकली बारात में आकाश दीप पूरे उत्साह में नजर आए। बैंड और डीजे की धुनों पर उन्होंने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जमकर डांस किया। बारात का माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा और मेहमान भी जश्न में डूबे दिखाई दिए।

शिव मंदिर थीम पर सजा विवाह मंडप

विवाह स्थल को विशेष रूप से शिव मंदिर की थीम पर सजाया गया था। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच काशी के विद्वान पंडितों ने विवाह संस्कार संपन्न कराए। द्वार पूजा के बाद अक्षिता ने आकाश दीप को वरमाला पहनाई और दोनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए।

पढ़ें :- श्रीलंका दौरे से पहले गौतम गंभीर को बड़ा झटका, असिस्टेंट कोच ने छोड़ा साथ

शादी में शामिल हुए 300 से अधिक मेहमान

समारोह में 300 से ज्यादा मेहमानों ने शिरकत की। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए होटल में प्रवेश के लिए QR कोड आधारित व्यवस्था की गई थी। मेहमानों को कोड स्कैन करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गई।

मेन्यू और तैयारियों ने खींचा ध्यान

विवाह समारोह में मेहमानों के लिए बनारसी व्यंजनों के साथ कई अंतरराष्ट्रीय डिशेज भी परोसी गईं। आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन के विशेष मेकअप और तैयारियों के लिए दिल्ली से विशेषज्ञ टीम बुलाई गई थी।

सिंगर पवन सिंह ने दी शुभकामनाएं

पढ़ें :- WTC फाइलन की राह मुश्किल, श्रीलंका सीरीज में भारत के लिए करो या मरो जैसी चुनौती, जानिए पूरा समीकरण

भोजपुरी सिनेमा और संगीत जगत के लोकप्रिय कलाकार पवन सिंह भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देने पहुंचे। उनकी मौजूदगी ने समारोह की रौनक और बढ़ा दी।

शादी से पहले आध्यात्मिक गुरुओं से लिया आशीर्वाद

विवाह से पहले आकाश दीप ने वीडियो कॉल के जरिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और जगद्गुरु रामभद्राचार्य  से बातचीत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बताया जाता है कि वह अपनी नई जिंदगी की शुरुआत से पहले उनका मार्गदर्शन और शुभकामनाएं लेना चाहते थे।

हाल ही में मिली बड़ी जिम्मेदारी

आकाश दीप के लिए यह समय व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही दृष्टि से खास रहा है। कुछ दिन पहले ही उन्हें बिहार सरकार की ओर से डीएसपी (DSP) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब शादी के साथ उनके जीवन का नया अध्याय भी शुरू हो गया है।

पढ़ें :- 9 साल बड़ी एक्ट्रेस को डेट कर रहें यशस्वी जायसवाल? Viral-Video के बाद अटकलें तेज
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...