UP Elections 2027 : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर एक साथ जोरदार हमला बोला है। उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य के अपमान का आरोप लगाते हुए तंज कसा कि डिप्टी सीएम को ‘स्टूल’ की जगह कुर्सी पर तो बैठा दिया गया लेकिन हाथ उठाने की इजाज़त नहीं दी गई। उनकी ये टिप्पणी राजसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन के समय की एक वीडियो पर आयी है।
UP Elections 2027 : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर एक साथ जोरदार हमला बोला है। उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य के अपमान का आरोप लगाते हुए तंज कसा कि डिप्टी सीएम को ‘स्टूल’ की जगह कुर्सी पर तो बैठा दिया गया लेकिन हाथ उठाने की इजाज़त नहीं दी गई। उनकी ये टिप्पणी राजसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन के समय की एक वीडियो पर आयी है।
दरअसल, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बुधवार देर रात एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम- केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवार नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सभी नेता विक्ट्री साइन दिखाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सीएम योगी मजाकिया अंदाज में बगल में बैठे केशव प्रसाद मौर्य का हाथ नीचे कर देते हैं। जिसको लेकर अखिलेश ने डिप्टी सीएम का अपमान बताया है।
वीडियो शेयर करते हुए अखिलेश ने कहा, “गौर से देखिए ‘पीडीए समाज’ का होने के नाते ही मुख्यमंत्री जी भाजपा के अपने ही उप मुख्यमंत्री जी का अपमान कर रहे हैं। आज उप मुख्यमंत्री जी को किसी तरह ‘स्टूल’ की जगह कुर्सी पर तो बैठा दिया गया लेकिन हाथ उठाने की इजाज़त नहीं दी गई। पीडीए समाज पूछ रहा है कि मुख्यमंत्री जी को ये एतराज़ किसी और के हाथ उठाने पर क्यों नहीं हुआ? हाथ से हाथ गिराने का ये कुकृत्य जानबूझकर सरेआम किसी को बेइज़्ज़त करना है।”
गौर से देखिए ‘पीडीए समाज’ का होने के नाते ही मुख्यमंत्री जी भाजपा के अपने ही उप मुख्यमंत्री जी का अपमान कर रहे हैं। आज उप मुख्यमंत्री जी को किसी तरह ‘स्टूल’ की जगह कुर्सी पर तो बैठा दिया गया लेकिन हाथ उठाने की इजाज़त नहीं दी गई।
पीडीए समाज पूछ रहा है कि मुख्यमंत्री जी को ये एतराज़ किसी और के हाथ उठाने पर क्यों नहीं हुआ? हाथ से हाथ गिराने का ये कुकृत्य जानबूझकर सरेआम किसी को बेइज़्ज़त करना है। दरअसल मुख्यमंत्री जी जानते थे कि वीडियो बन रहा है और दुनिया देखेगी, इसीलिए ऐसा किया गया। दरअसल वो अपने ‘5 सेकेंड’ के धमकी भरे वीडियो में जो कह रहे थे कि ‘देखिएगा पीडीए का क्या हाल होगा’, ये उसी का उदाहरण है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव का CM योगी पर निशाना, कहा-2024 के चुनाव की हार की वजह से संतुलन बिगड़ गया है, इसीलिए ऐसे असंतुलित बयान आ रहे
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 7, 2026
सपा प्रमुख ने आगे लिखा, “दरअसल मुख्यमंत्री जी जानते थे कि वीडियो बन रहा है और दुनिया देखेगी, इसीलिए ऐसा किया गया। दरअसल वो अपने ‘5 सेकेंड’ के धमकी भरे वीडियो में जो कह रहे थे कि ‘देखिएगा पीडीए का क्या हाल होगा’, ये उसी का उदाहरण है।”