1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अखिलेश का बड़ा ऐलान, बोले- सरकार बनने पर ‘मथुरा-वृंदावन-बरसाना-गोवर्द्धन’ का करेंगे विश्वस्तरीय चतुर्दिक विकास

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अखिलेश का बड़ा ऐलान, बोले- सरकार बनने पर ‘मथुरा-वृंदावन-बरसाना-गोवर्द्धन’ का करेंगे विश्वस्तरीय चतुर्दिक विकास

Shri Krishna Janmashtami : आज दुनियाभर में श्रीकृष्ण भक्त अपने आराध्य के जन्मदिवस यानी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव को धूम-धाम से मना रहे हैं। भगवान के प्रमुख मंदिरों में लोग सुबह से दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस अवसर, पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी आगामी सरकार ‘मथुरा-वृंदावन-बरसाना-गोवर्द्धन’ क्षेत्र का विश्वस्तरीय चतुर्दिक विकास करेगी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- सीएम योगी बोले- यह सरकार तो कृष्ण, प्रभु राम, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी में है आस्था, पहले की सरकार का बाबर, औरंगजेब पर था विश्वास

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट के माध्यम से सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। अखिलेश ने लिखा, ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ! संपूर्ण विश्व में व्याप्त श्री कृष्ण जी के उपासकों पर घनश्याम जी की स्नेह कृपा-अनुकंपा बनी रही यही कामना है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘आज इस शुभ अवसर पर श्री कृष्ण जी के जन्म क्षेत्र के विकास के लिए हम ये संकल्प दोहराते हैं कि जिस प्रकार हमने सपा सरकार में ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए आधारभूत कार्य किये थे उसी को आगे बढ़ाते हुए हम अपनी आगामी सरकार में ‘मथुरा-वृंदावन-बरसाना-गोवर्द्धन’ के श्री क्षेत्र का इस तरह संतुलित विश्वस्तरीय चतुर्दिक विकास करेंगे कि यहाँ का धार्मिक-पौराणिक महत्व भी बना रहे और तीर्थयात्रियों और आध्यात्मिक पर्यटकों को अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर-सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकें।’

पूर्व सीएम ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ब्रज’ के विकास का अर्थ ‘ब्रजवासियों’ की उपेक्षा नहीं होना चाहिए। हमारा मानना है कि ब्रजवासियों की सहमति-सहयोग से ही यहाँ का समुचित विकास संभव है। ब्रजवासियों के उत्थान-कल्याण में ही ब्रज क्षेत्र के विकास के सूत्र सन्निहित हैं।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...