1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव की योगी को चुनौती, बोली- अयोध्या में भाजपा को प्रत्याशी नहीं मिल रहा, सीएम खुद वहां से लड़कर दिखाएं

अखिलेश यादव की योगी को चुनौती, बोली- अयोध्या में भाजपा को प्रत्याशी नहीं मिल रहा, सीएम खुद वहां से लड़कर दिखाएं

अयोध्या में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा लगातार सर्वे करा रही है, लेकिन हर सर्वे में पीछे छूट रही है।

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या । अयोध्या में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा लगातार सर्वे करा रही है, लेकिन हर सर्वे में पीछे छूट रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को अयोध्या में कोई प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर इतने ही आश्वस्त हैं तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं।

पढ़ें :- 'मुख्यमंत्री जी मान बैठे हैं कि 1.27 करोड़ वोट कट गये हैं तो... अब कोई फ़र्क़ कहाँ तुममें और हममें'- अखिलेश यादव ने कसा तंज

 

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय (Former Minister Tej Narayan Pandey, alias Pawan Pandey) के पैतृक गांव कृष्णापुर खानपुर रसूलाबाद में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ (Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yajna) में शामिल होने पहुंचे थे। हालांकि, कार्यक्रम स्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में उन्होंने दर्शन नहीं किए। इसे लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधा।

कृष्ण और सामाजिक न्याय का किया जिक्र

भागवत कथा में अखिलेश यादव ने भगवान कृष्ण के जीवन और उनके संदेश का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कृष्ण का जीवन सामाजिक न्याय, प्रेम, दया, अपनापन और बंधुत्व का संदेश देता है। ईश्वर और न्याय के दरबार में ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कृष्ण-सुदामा की मित्रता और अर्जुन के सारथी के रूप में कृष्ण की भूमिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वंचित लोगों को सम्मान देना ही सामाजिक न्याय है।

पढ़ें :- 'भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बाँट लिए जा रहे हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

किया अयोध्या के विकास का वादा

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अयोध्या के विकास को और गति दी जाएगी। जमीन और मकान अधिग्रहण के मामलों में लोगों को उचित मुआवजा और बाजार भाव दिलाने का प्रयास होगा। उन्होंने महिलाओं को भविष्य में हर साल 40 हजार रुपये देने की बात भी कही। अखिलेश ने कहा कि इटावा में केदारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद पवन पांडेय तारीख तय करें और पूरा समाजवादी पार्टी परिवार अयोध्या जाकर रामलला का आशीर्वाद लेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...