समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी (Former IAS officer Ram Bahadur Pasi) समेत विभिन्न दलों के कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सदस्यता ग्रहण की।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी (Former IAS officer Ram Bahadur Pasi) समेत विभिन्न दलों के कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सदस्यता ग्रहण की। बदायूं के विनोद शाक्य, कुशाग्र शाक्य और बसपा से जुड़े राम बहादुर पाल भी सपा में शामिल हुए। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) कांशीराम के विचारों पर चल रही है। वहीं, बसपा से आए दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि वह कुछ लेने नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के लिए काम करने आए हैं।
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि नई जॉइनिंग से पूरब से पश्चिम तक राजनीतिक हलचल हुई है। उन्होंने नए साथियों को पीडीए का पिलर बताते हुए कहा कि आने वाले समय में जीत बड़ी होने जा रही है। दारा सिंह प्रजापति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,कि जिनके साथ दारा होंगे, अखाड़ा वही जीतेंगे। उन्होंने राम नाम का जिक्र करते हुए कहा,कि जिनके नाम में राम जुड़ा हो, उनके बन जाएंगे सब काम।
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अवकाश देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म की जाएगी और सफाई कर्मचारियों के हित में विशेष घोषणा की जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि गरीब परिवारों को उनके घरों का मालिकाना हक दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा। जिन गरीबों के पास घर नहीं हैं, उनके लिए अलग से आवास बनाकर देने की व्यवस्था की जाएगी।
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि कुशाग्र सागर के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिली है। वहीं, विनोद शाक्य की बदायूं के दातागंज और आसपास के क्षेत्रों में समाज को जोड़ने में भूमिका रही है। सपा नेतृत्व ने इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने को संगठन के विस्तार से जोड़कर देखा।
सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि पार्टी में लगातार लोग और नेता शामिल होते रहेंगे। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए देश को तोड़ने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को निराश नहीं होने दिया जाएगा।
सलीम शेरवानी ने किया जीत का दावा
पूर्व सांसद सलीम शेरवानी (Former MP Saleem Sherwani) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) बदायूं की सभी सीटें जीतेगी। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया। प्रेसवार्ता में अमेरिका से आईं शमीना प्रवीन ने कहा कि वह चाहती हैं कि दूसरे देश भारत को विश्व गुरु के रूप में मानें। पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ मिलकर काम करने की बात कही।