1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022
  3. अखिलेश यादव ने EVM को लेकर किया ट्वीट, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति से लगाई गुहार

अखिलेश यादव ने EVM को लेकर किया ट्वीट, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है, जबकि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ईवीएम को लेकर वायरल ऑडियो पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति से संज्ञान लेकर सुरक्षा देने की मांग की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है, जबकि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ईवीएम को लेकर वायरल ऑडियो पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति से संज्ञान लेकर सुरक्षा देने की मांग की है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

शनिवार को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की जो ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है, मा. उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे। किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज़्यादा अहम है।’

बता दें कि, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने वोटों की गिनती से पहले ही ईवीएम में धांधली का आरोप लगाए थे। इसको लेकर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सपा के कई नेताओं के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी आरोप लगाया है कि सपा को गड़बड़ी करके हराया गया। बता दें कि, भजपा गठबंधन को 273 सीटें हासिल हुईं तो सपा गठबंधन 125 सीटों पर सिमट गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...