1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी समेत अहमदाबाद विमान हादसे में सभी 242 यात्रियों की मौत : पुलिस कमिश्नर

गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी समेत अहमदाबाद विमान हादसे में सभी 242 यात्रियों की मौत : पुलिस कमिश्नर

गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी  न्यूज एजेंसी AP ने गुजरात पुलिस कमिश्नर (Gujarat Police Commissioner) के हवाले से दी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी  न्यूज एजेंसी AP ने गुजरात पुलिस कमिश्नर (Gujarat Police Commissioner) के हवाले से दी।

पढ़ें :- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पहुंचे अयोध्या, राहुल गांधी कब आएंगे? पूछने पर दिया ये जवाब

एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

पीड़ित परिवारों के लिए उड्डयन मंत्रालय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अहमदाबाद,गुजरात में हुए AI171 विमान दुर्घटना के संबंध में सहायता या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा की है। कृपया इन नंबरों पर संपर्क करें:

दिल्ली कंट्रोल रूम:

पढ़ें :- ईरान पर भीषण हमला! इस्फहान में धमाकों से दहला इलाका, जंग का 27वां दिन और खतरनाक, पाकिस्तान के मध्यस्थता को अमेरिका ने खारिज किया

011-24610843

9650391859

ऑपरेशन कंट्रोल रूम (अहमदाबाद):

9974111327

9650391859

पढ़ें :- IRGC ने अमेरिका को दी अब खुली धमकी, कहा-नेतन्याहू और ट्रंप के बहकावे में आकर अपने बच्चों को नरक में मत भेजो, जो भी ईरान में घुसपैठ करेगा...

इसके अलावा राज्य सरकार ने राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र में एक कंट्रोल रूम शुरू किया है। इस कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 079-232-51900 है और मोबाइल नंबर 9978405304 पर संबंधित व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं। एयर इंडिया ने यात्रियों से संबंधित पूछताछ के लिए एक समर्पित नंबर 1800 5691 444 जारी किया है। मीडिया के लिए एक समर्पित मोबाइल नंबर +91 9821414954 भी दिया गया है।

अहमदाबाद पुलिस की आपातकालीन सेवाओं और इस दुर्घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी के लिए अहमदाबाद शहर पुलिस का आपातकालीन नंबर 07925620359 प्रदान किया गया है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के ट्रॉमा (आपातकालीन) सेंटर में मरीजों के इलाज से संबंधित जानकारी के लिए अस्पताल प्रशासन ने दो फोन नंबरों की घोषणा की है: 6357373831, 6357373841।

अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर आया भारत का विदेश मंत्रालय का बयान 

अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर भारत के विदेश मंत्रालय का बयान आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अहमदाबाद में जो हुआ वह एक बहुत ही दुखद दुर्घटना है। हमने बहुत से लोगों को खो दिया है। हम उन सभी के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। इसमें कई विदेशी भी शामिल हैं। आपको संबंधित विभागों जैसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय,एयर इंडिया और अन्य से अपडेट मिलते रहेंगे। यही नवीनतम जानकारी है जो मैं साझा कर सकता हूं। यह स्थिति लगातार बदल रही है। बचाव अभियान जारी हैं। सटीक विवरण सामने आने के लिए हमें थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...