1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिका ने यूरोपीय संघ पर लगाया 15 प्रतिशत टैरिफ, 150 अरब डॉलर का ऊर्जा खरीदेगा ईयू

अमेरिका ने यूरोपीय संघ पर लगाया 15 प्रतिशत टैरिफ, 150 अरब डॉलर का ऊर्जा खरीदेगा ईयू

नई दिल्ली। अमेरिका ने युरोपीय संघ के बीच बड़ी व्यापारिक डील हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस डील के अंतरगत युरोपीय संघ पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने डील को सबसे बड़ा व्यापारिक समझौता बताया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिका ने युरोपीय संघ के बीच बड़ी व्यापारिक डील हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस डील के अंतरगत युरोपीय संघ पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने डील को सबसे बड़ा व्यापारिक समझौता बताया है।

पढ़ें :- ODI World Cup 2027 : विश्व कप में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मिला जोंटी रोड्स का साथ, कोहली के जज्बे की भी तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय संघ के बीच एक बड़े व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है। ट्रंप ने डील को अब तक का सबसे बड़ा और फायदेमंद व्यापारिक समझौता बताया है। ट्रंप ने कहा कि इस डील के तहत सभी देशों के बाजार खोल दिए जाएंगे और युरोपीय संघ पर अलग-अलग क्षेत्रों में 15% टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि इस डील के तहत यूरोपीय संघ अब अमेरिका से और ज्यादा रक्षा उपकरणों की खरीदारी करेगा। वहीं दोनों पक्षों के बीच ऊर्जा के क्षेत्र में भी बड़ा सौदा हुआ है। बताया जा रहा है कि युरोपीय संघ 150 अरब डॉलर का ऊर्जा खरीदेगा। इस समझौते से दोनों पक्षों के बीच आर्थिक सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद है। डील के अंतर्गत यूरोपीय संघ 600 अरब डॉलर का निवेश अमेरिका में करेगा। ट्रंप का कहना है कि यह डील दोनों पक्षों के रिश्तों को मजबूत करेगी और आपसी सहयोग को भी बढ़ावा देगी।

हालांकि इस डील के बाद भी स्टील और एल्यूमीनियम पर पहले से लागू टैरिफ जारी रहेगा। इसके अलावा चिप्स या सेमीकंडक्टर सेक्टर पर फिलहाल किसी भी तरह की नई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही 232 सेक्शन के तहत इस सेक्टर के लिए नई घोषणा की जाएगी। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह डील दोनों पक्षों के बीच व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि चिप्स सेक्टर से जुड़ी नीतियां जल्द ही लाई जाएंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस डील के बाद दोनों पक्षों के लिए लाभकारी होगा और आर्थिक विकास को नई दिशा देगा।

रिपोर्ट: सतीश सिंह

पढ़ें :- Gold Price Crash : चांदी 2 दिन में 8803 रुपये, सोना 2652 रुपये सस्ता,कच्चे तेल की कीमत में तेजी और PM मोदी की अपील का असर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...