1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, पांच लोग बेहोश

आगरा में आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, पांच लोग बेहोश

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के नुनिहाई लिंक मार्ग गर्ग आईस फैक्ट्री में शनिवार शाम अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। दो बच्चों समेत पांच लोग बेहोश हो गए।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के नुनिहाई लिंक मार्ग गर्ग आईस फैक्ट्री में शनिवार शाम अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। दो बच्चों समेत पांच लोग बेहोश हो गए। लोगो को आंखों में तेज जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने स्थिति पर नियंत्रण पाया।

पढ़ें :- कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज, पढ़ें क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार शाम छह बजे के करीब कमला नगर निवासी प्रज्ञा और आशीष गर्ग की आइस फैक्ट्री है। परिसर में कई गोदाम बने है। अचानक एक टैंक से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंची।

गैस रिसाव पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि बेहोश हुए लोगो को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। उन्हे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। वहीं दूसरी तरफ फायरब्रिगेड ने स्थिति को नियंत्रण में किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...