1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Amritsar Temple Blast में सामने आया बिहार कनेक्शन, तीन आतंकी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे सभी

Amritsar Temple Blast में सामने आया बिहार कनेक्शन, तीन आतंकी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे सभी

पंजाब के अमृतसर स्थित खंड वाला इलाके में मंदिर ठाकुरद्वारा पर शुक्रवार देर रात ग्रेनेड हमला करने मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब के अमृतसर स्थित खंड वाला इलाके में मंदिर ठाकुरद्वारा पर शुक्रवार देर रात ग्रेनेड हमला करने मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। हालांकि जिन आरोपियों ने हमला किया था, वह अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन पकड़े गए आरोपी उन्हें के साथ जुड़े हुए हैं।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, ममता बनर्जी लड़ सकती हैं चुनाव?

माधोपुर से पकड़े गए आरोपी अमृतसर के ही रहने वाले

इन आरोपियों को पुलिस ने बिहार के माधोपुर जिले से पकड़ा है। तीनों आरोपी अमृतसर के ही रहने वाले हैं और उनके नाम करणवीर यादव मुकेश कुमार यादव और साजन सिंह है। ये तीनों आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल लिए काम करते हैं। इन्हीं आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए ग्रेनेड मुहैया करवाए थे। ये सभी नेपाल भागने की फिराक में थे।

वारदात के तुरंत बाद सक्रिय हो गई थी पुलिस

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह कॉलर ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद टीम में सक्रिय हो गई थी। 7 मार्च को दो आरोपी पकड़े गए थे जिनसे ग्रेनेड और नारकोटिक्स बरामद हुआ था, उनसे पूछताछ के आधार पर इन तीनों के बारे में पता चला।

पढ़ें :- सपा सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर बाबू जगदेव कुशवाहा जी की प्रतिमा लगाकर बनाया जाएगा स्मारक: अखिलेश यादव

रविवार तक लाए जा सकते हैं अमृतसर

पकड़े गए आरोपियों से अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी करणवीर यादव बब्बर खालसा इंटरनेशनल के संपर्क में था और इसके खिलाफ पहले भी तरन तारण के सरहली थाने में ग्रेनेड, पिस्टल, नारकोटिक्स के केस दर्ज हैं। इन आरोपियों को रविवार सुबह तक अमृतसर ले आया जाएगा। उसके बाद गहनता से पूछताछ की जाएगी। शुरूआती जांच में पता चला है कि इन्हीं तीनों ने गत रात मंदिर ठाकुरद्वारा पर हुए ग्रेनेड हमले के लिए ग्रेनेड मुहैया करवाए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...