Another TMC Rajya Sabha MP has Resigned : पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद पूर्व सीएम ममता बनर्जी की पार्टी पूरी तरह बिखरती हुई नजर आ रही है। विधायकों के बाद अब सांसदों की बगावत जारी है। जहां लोकसभा में टीएमसी के 20 सांसद अलग रास्ता चुनने को तैयार हैं। वहीं, राज्यसभा में एक के बाद एक इस्तीफ़ों की झड़ी लग रही है। बीते एक सप्ताह में टीएमसी के तीन राज्यसभा सांसद इस्तीफा दे चुके हैं। जिनमें ताजा मामला प्रकाश चिक बारिक के इस्तीफे का है।

टीएमसी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बारिक ने गुरुवार को उच्च सदन से इस्तीफ़ा दे दिया। सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव के इस्तीफ़े के बाद उनके जाने से, हाल के दिनों में इस्तीफ़ा देने वाले TMC राज्यसभा सांसदों की संख्या तीन हो गई है। बारिक के इस्तीफ़े के साथ, राज्यसभा में पार्टी की संख्या घटकर 10 सांसद रह जाएगी। उन्होंने उपराज्यपाल और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से अपने इस्तीफे को जल्द स्वीकार करने की अपील की है। सूत्रों मानें तो अगले हफ़्ते के अंदर TMC के तीन और राज्यसभा सांसद इस्तीफ़ा दे सकते हैं, जिससे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए संकट और गहरा सकता है।