1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of apple cider vinegar: ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है सेब का सिरका

Benefits of apple cider vinegar: ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है सेब का सिरका

खराब जीवनशैली और खानपान का नतीजा आज के समय मे अधिकतर लोग डायबिटीज की चपेट में है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया गया तो शरीर के कई अंगो तो डैमेज कर सकती है।डायबिटीज लाइलाज बीमारी है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of apple cider vinegar: खराब जीवनशैली और खानपान का नतीजा आज के समय मे अधिकतर लोग डायबिटीज की चपेट में है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया गया तो शरीर के कई अंगो तो डैमेज कर सकती है।डायबिटीज लाइलाज बीमारी है।

पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर में युवाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा अब उग्रवाद नहीं, बल्कि ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप है : फारूक अब्दुल्ला

दवाओं और खानपान व जीवनशैली में बदलाव करके इसे कंट्रोल किया जा सकता है। शुगर को कंट्रोल करने के लिए सेब का सिरका फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार सेब का सिरका टाइप 2 डायबिटीज के इलाज में कारगर साबित हो सकता है।

एक शोध के अनुसार डायबिटीज के मरीज भोजन करने के बाद इसका सेवन करते है तो शुगर लेवल कंट्रोल करने मेंहं ्प करता है।इसके सेवन से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है, जिससे डायबिटीज रोगियों में अचानक से ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, यह हाई कोलेस्ट्रॉल और वजन को कंट्रोल में भी मदद कर सकता है। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

शरीर में ब्लड शुगर लेवल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालें। फिर इसे अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसे पी लें। नियमित रूप से रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

पढ़ें :- Lucknow News : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रनवे पर उड़ान भर रहे विमान के सामने आया बंदर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...