1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, 7 राज्यों के 27 एयरपोर्ट 9 मई तक बंद

सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, 7 राज्यों के 27 एयरपोर्ट 9 मई तक बंद

आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी (Army Chief Upendra Dwivedi) गुरुवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मिलने पहुंचे हैं। दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी (Army Chief Upendra Dwivedi) गुरुवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मिलने पहुंचे हैं। दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई है।

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम

9 मई तक 7 राज्यों के 27 एयरपोर्ट बंद

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर, जम्मू, लेह

पंजाब: अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, भटिंडा, हलवारा, पठानकोट, चंडीगढ़

हिमाचल प्रदेश: भुंतर, शिमला, गग्गल, धर्मशाला

पढ़ें :- 'ऐसे सनातन में नहीं रह सकता, अगले महीने इस्लाम या बौद्ध धर्म अपनाऊंगा', आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी

राजस्थान: किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर

गुजरात: मुंद्रा, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, कांडला, केशोद, भुज

मध्य प्रदेश: ग्वालियर

उत्तर प्रदेश: हिंडन

ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन यानी बुधवार-गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। भारत ने रूस से मिले S400 डिफेंस सिस्टम के जरिए इस हमले को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। इसके लिए इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

पढ़ें :- आज अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रहे सपा कार्यकर्ता, जानें- साल में दो बार क्यों सेलिब्रेट होता है पूर्व सीएम का बर्थडे

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर 2.30 बजे बताया कि पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के शहरों को भी निशाना बनाया। इस दौरान अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी गई थीं। इन्हें भी नाकाम कर दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...