1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro tips : नया व्यापार शुरू कर रहें है तो अपनाये ये उपाय , हो जायेगा चमत्कार

Astro tips : नया व्यापार शुरू कर रहें है तो अपनाये ये उपाय , हो जायेगा चमत्कार

जीवन की आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए धन की आवश्यकता कदम कदम पर पड़ती है। व्यक्ति के जीवन में मां लक्ष्मी की कुपा बहुत जरूरी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro tips : जीवन की आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए धन की आवश्यकता कदम कदम पर पड़ती है। व्यक्ति के जीवन में मां लक्ष्मी की कुपा बहुत जरूरी है। धन आगमन के लिए व्यापार की गाड़ी तेजी से चलती रहे इसके लिए ज्योतिष के कुछ खास उपाय चमत्कारी  हो सकते हैं। इन उपायों को पूरा करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है। आइये जानते है ज्योतिष के ये उपाय ।

पढ़ें :- भगवान कृष्ण ने मथुरा छोड़ने के बाद बसाई थी द्वारका नगरी,उनके प्रपौत्र वज्रनाभ ने करवाया था द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण

1.बिजनेस शुरू करने के बाद हर मंगलवार को 11 पीपल के पत्ते पर लाल चंदन से राम.राम लिखें । इतना करने के बाद इसे हनुमानजी के मंदिर में चढ़ा दें। ऐसा करने से बिजनेस में सफलता मिलती है।

2.सोमवार के दिन 11 बेलपत्र पर केसर से ओम् नमः शिवाय लिखें। इसके बाद इसी मंत्र को बोलते हुए इन बेलपत्र को शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा लगातार 16 सोमवार करें। ऐसा करने से बिजनेस में आर्थिक समस्या नहीं आएगी।

3.बिजनेस के लिए माल खरीदने से पहले 51 रुपए किसी किसी स्थान पर रख दें। माल खरीदकर वापस आने के बाद ये रुपए किसी मंदिर में दान कर दें या इस रुपए से किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।

4.दुकान को खोलने के बाद कपूर और कुमकुम मिलाकर जलाएं। इस भस्म की पुड़िया बनाकर गल्ले में रख लें। मान्यता है कि ऐसा करने से बिजनेस में नजर दोष नहीं लगता है।

पढ़ें :- Ambubachi Mela 2026  :  कामाख्या देवी का अंबुबाची मेला 22 जून से होगा शुरू ,  3 दिन बंद रहेंगे मंदिर के कपाट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...