1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips New Year 2025 :  नये साल के स्वागत में करें ये उपाय , पूरे वर्ष तक सफलता मिलती रहती

Astro Tips New Year 2025 :  नये साल के स्वागत में करें ये उपाय , पूरे वर्ष तक सफलता मिलती रहती

नये साल का स्वागत नये उत्साह  से करना चाहिए। नया साल हर किसी के जीवन में एक नई उम्मीद और बदलाव लेकर आता है। इसलिए कुछ लोग इस समय अपने आप को बेहतर बनाने और अपना ख्याल रखने का संकल्प लेते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Tips New Year 2025 : नये साल का स्वागत नये उत्साह  से करना चाहिए। नया साल हर किसी के जीवन में एक नई उम्मीद और बदलाव लेकर आता है। इसलिए कुछ लोग इस समय अपने आप को बेहतर बनाने और अपना ख्याल रखने का संकल्प लेते हैं। मान्यता है कि नये वर्ष का उल्लास के साथ स्वागत करने से पूरे वर्ष तक सफलता मिलती रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ खास उपाय करने से पूरे वर्ष तक सफलता मिलती रहती है।

पढ़ें :- Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026 :  ग्रहों के सेनापति मंगल जल्द होने जा रहे हैं उदय , इन राशियों की बदलेगी किस्मत

भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी
नये साल में शिव की कृपा प्राप्त करने करने के लिए जल में चंदन मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके साथ ही शिवलिंग पर सफेद चंदन का लेप लगाएं। पूरे वर्ष भर भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी।

पक्षियों को दाना डालें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नए साल के पहले दिन पक्षियों को दाना डालने से भी ग्रहों की कृपा प्राप्त होगी। मान्यता है कि पक्षियों को दाना-पानी डालने से राहु का दोष नहीं रहता है।

गाय को गुड़ और हरा चारा खिलाएं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए साल के पहले दिन गाय को गुड़ और हरा चारा खिलाएं। इसके साथ ही इस दिन सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

पढ़ें :- Matsya Jayanti 2026 :  आज है भगवान विष्णु के प्रथम अवतार मत्स्य जयंती , करें श्रीहरि के इस दिव्य स्तोत्र का पाठ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...