1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Auto January–April 2026 Report : आटो बाजार में मारुति सुजुकी का दबदबा बरकरार,जानें अन्य कंपनियों का हाल

Auto January–April 2026 Report : आटो बाजार में मारुति सुजुकी का दबदबा बरकरार,जानें अन्य कंपनियों का हाल

वैश्विक तनाव के बीच 2026 की शुरुआत में Indian Auto Market में उतार-चढ़ाव साफ देखने को मिला।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Auto January–April 2026 Report :  वैश्विक तनाव के बीच 2026 की शुरुआत में Indian Auto Market में उतार-चढ़ाव साफ देखने को मिला। जनवरी से अप्रैल तक की बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि कुल Industry Sales में हर महीने बदलाव हुआ। जनवरी में जहां कुल बिक्री लगभग 5.14 लाख यूनिट रही। वहीं, फरवरी में यह घटकर करीब 3.94 लाख यूनिट पर आ गई। मार्च में बिक्री में हल्की तेजी देखने को मिली और बिक्री 4.43 लाख यूनिट तक पहुंची, लेकिन अप्रैल में फिर सुस्ती आई और यह करीब 3.98 लाख यूनिट रही।

पढ़ें :- ‘Baby Patrol’ के नाम से एंट्री करेगी Nissan Tekton, 9 जुलाई को भारत में होगा ग्लोबल डेब्यू

मारुति सुजुकी का दबदबा बरकरार
जहां बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी ने हर महीने सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचकर अपनी नंबर वन पोजीशन बनाए रखी, वहीं कंपनी ने जनवरी में कंपनी ने 2.18 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचीं, जो फरवरी में गिरकर 1.56 लाख हो गईं। मार्च में फिर से तेजी देखने को मिली और बिक्री 1.75 लाख तक पहुंची, जबकि अप्रैल में यह थोड़ा नीचे गिर कर 1.58 लाख रही।

Tata और Mahindra की टक्कर
टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिला। टाटा मोटर्स ने जनवरी में करीब 64,000 गाड़ियां बेचीं, जबकि मार्च में यह बढ़कर 67,000 से ज्यादा हो गईं। वहीं, महिंद्रा ने भी जनवरी में 65,000 से ज्यादा Units बेचीं, लेकिन अप्रैल तक इसकी बिक्री घटकर करीब 54,000 रह गई। दोनों कंपनियां SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।

किया इंडिया
किया इंडिया ने स्थिर प्रदर्शन किया, जहां उसकी बिक्री हर महीने 25,000 से 30,000 के बीच रही।होंडा कार्स इंडिया की बिक्री कम रही, जो 4,000 से 6,000 यूनिट के बीच सीमित रही। इसी के साथ स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने 8,000 से 10,000 यूनिट्स के बीच प्रदर्शन किया। एमजी मोटर इंडिया और रेनॉल्ट इंडियाकी Sales भी मध्यम स्तर पर रही।

पढ़ें :- Bajaj Pulsar 220F  :  नए अवतार में लॉन्च हुई बजाज पल्सर 220F, जानें कीमत और पावर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...