1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ayodhya Ramlala Prana Pratishtha : अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चंडीगढ़ में तैयार हो रहे 125 क्विंटल देसी घी के लड्डू , 22 जनवरी को बटेगा  प्रसाद 

Ayodhya Ramlala Prana Pratishtha : अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चंडीगढ़ में तैयार हो रहे 125 क्विंटल देसी घी के लड्डू , 22 जनवरी को बटेगा  प्रसाद 

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे है राम भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंचता जा रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे है राम भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंचता जा रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की चल रही तैयारियों के बीच समारोह को भव्य बनाने के लिए पूरी दुनिया से उपहार और भेंट अयोध्या पहुंच रहा है।

पढ़ें :- Sankatamochan Hanumaan ji : ' संकटमोचन हनुमान जी को शक्ति का प्रतीक माना जाता है, मंगलवार को करें पूजा

22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर है। वहीं,  पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ पूरी तरह राममय हो गया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 18 के मंदिर में 22 जनवरी को प्रसाद के रूप में बांटने के लिए देशी घी के 125 कुंटल के लड्डू तैयार किया जा रहा है। जिसे आम लोगों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही यहां के 11 किलों देशी घी के लड्डू को अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाएगा।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम को देश-विदेश से आने वाली कई चीजों का भोग लगाया जाएगा। रामलला को भोग लगाने के लिए आगरा से पेठा, जयपुर से घी और छत्तीसगढ़ से फूल भी आए हैं। अयोध्या में रामलला को 56 प्रकार के व्यंजन का भोग लगाया जाएगा। देश-विदेश से रामलला को अर्पण करने के लिए मिठाई, फूल भेजे जा रहे हैं। नेपाल से भी रामलला के लिए कई उपहार आए हैं।  पाकिस्तान से सेंधा नमक आया है।

 

 

पढ़ें :- Vivah Shubh Muhurat 2026 :  14 अप्रैल के बाद मांगलिक कार्यों की शुरुआत फिर से , देखें सालभर में शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...