1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bahraich News: कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर, आर्मी जवान समेत एक ही परिवार के पांच लोगो की दर्दनाक मौत

Bahraich News: कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर, आर्मी जवान समेत एक ही परिवार के पांच लोगो की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के बहराइच लखनऊ हाइवे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोगो की मौत हो गई। मृतकों में एक आर्मी का जवान शामिल है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच (Bahraich) लखनऊ हाइवे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर (Collision between car and truck) हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोगो की मौत हो गई। मृतकों में एक आर्मी का जवान शामिल है।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बहराइच जिले के थाना मटेरा क्षेत्र के चरसंडा माफी गांव के रहने वाले बाबू उर्फ अबरार अहमद जो कि आर्मी में जवान है वह अपने पिता गुलाम हजरत मां व पत्नी के साथ मासूम बच्ची के साथ इलाज कराने लखनऊ जा रहा था। सुबह करीब साढ़े सात बजे कार जब बहराइच लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना कैसरगंज अंतर्गत करीम बेहड़ के पास से गुजर रही थी, इसी दौरान डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

जिसके चलते कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर डंपर में फंस गई।इस घटना में आर्मी जवान समेत उसकी मासूम बच्ची, पिता गुलाम हजरत और मां व ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई।

एसएचओ हरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि हादसा बहुत भीषण था। कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने कार को जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। इस हादसे में परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है।

पढ़ें :- मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का शर्मा? ‘हमसफर’ की तस्वीर से शुरू हुई शादी की चर्चा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...