1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Banana and Peanut Butter Smoothie: दुबले पतले शरीर से हैं परेशान, तो केला और पीनट बटर स्मूदी वजन बढ़ाने में करेगा आपकी हेल्प

Banana and Peanut Butter Smoothie: दुबले पतले शरीर से हैं परेशान, तो केला और पीनट बटर स्मूदी वजन बढ़ाने में करेगा आपकी हेल्प

कई लोग अपने दुबले पतले शरीर से परेशान रहते हैं। लोगो के बीच में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता तो कुछ मजाक बनाने लगते है। ऐसे आज हम आपको बनाना पीनट बटर स्मूदी बनाने का तरीका बताने जा रहे है इसे नियमित पीने से आपका वजन बढ़ जाएगा।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Banana and Peanut Butter Smoothie: कई लोग अपने दुबले पतले शरीर से परेशान रहते हैं। लोगो के बीच में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता तो कुछ मजाक बनाने लगते है। ऐसे आज हम आपको बनाना पीनट बटर स्मूदी बनाने का तरीका बताने जा रहे है इसे नियमित पीने से आपका वजन बढ़ जाएगा।

पढ़ें :- Video-कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का सनसनीखेज दावा, बोले-रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सुंदर महिलाओं की डेड बॉडी से किया जाता है बलात्कार

केले में सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी होती है जो वजन को बढ़ाने में हेल्प करती है। वहीं अगर पीनट में मोनोसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी3, विटामिन-बी6, फोलेट, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज, विटामिन-बी5, आयरन, पोटैशियम, ज़िंक और सेलेनियम होता है जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने और वजन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

केला और पीनट बटर स्मूदी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

केला
पीनट बटर
दूध
शहद
ओट्स
दही

केला और पीनट बटर स्मूदी बनाने का तरीका

पढ़ें :- 150 करोड़ कमाने वाली ‘हनुमान अंश’ में हीरो को मिली मामूली फीस? जाने कैसे बिना ऑडिशन चुने गए थे बाबा के रोल के लिए

इस स्मूदी को बनाने के लिए सबसे पहले केले को छीलकर टुकड़ों में काट लें। फिर मिक्सर में केला, पीनट बटर, दूध, शहद और ओट्स/दही को डालें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से ब्लेंड करें। स्मूदी तैयार है। इसे गिलास में डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...