1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Bangkok hotel fire :  बैंकॉक के होटल में लगी आग , 3 विदेशी पर्यटकों की मौत , कई अन्य झुलसे

Bangkok hotel fire :  बैंकॉक के होटल में लगी आग , 3 विदेशी पर्यटकों की मौत , कई अन्य झुलसे

बैंकॉक के लोकप्रिय पर्यटन स्थल खाओ सैन रोड पर स्थित एक होटल में आग लग गई, जिसमें तीन विदेशी पर्यटकों की मौत हो गई और कई अन्य झुलस गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bangkok hotel fire : बैंकॉक के लोकप्रिय पर्यटन स्थल खाओ सैन रोड पर स्थित एक होटल में आग लग गई, जिसमें तीन विदेशी पर्यटकों की मौत हो गई और कई अन्य झुलस गए।  खबरों के अनुसार, रविवार रात आग में मरने वाले तीनों लोग विदेशी पर्यटक थे। एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि अन्य दो की मौत अस्पताल ले जाने के बाद हुई।

पढ़ें :- Middle East Flights :  मिडिल ईस्‍ट के इन शहरों के लिए ऑपरेट होंगी 252 फ्लाइट्स, शेड्यूल में किया जा सकता बदलाव

होटल में लगी आग के तीन पीड़ितों की पहचान कर ली गई है – जिनमें एक ब्राजीलियाई महिला भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि आग छह मंजिला एम्बर होटल की पांचवीं मंजिल पर लगी। खाओ सैन रोड बैंकॉक में ‘बैकपैकर स्ट्रीट’ के रूप में मशहूर है जहां 24 घंटे चहल-पहल रहती है। आग पर काबू पा लिया गया तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। जिस समय आग लगी, उस समय होटल में 75 लोग ठहरे हुए थे।

 

पढ़ें :- Akasa Air Fuel Surcharge : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच आकासा एयर से हवाई यात्रा हुआ महंगा, एयरलाइन ने लगाया फ्यूल सरचार्ज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...