1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. नीतीश कुमार को बनाया जाए देश का उप प्रधानमंत्री…भाजपा नेता की इस मांग से बढ़ा सियासी पारा

नीतीश कुमार को बनाया जाए देश का उप प्रधानमंत्री…भाजपा नेता की इस मांग से बढ़ा सियासी पारा

बिहार की राजनीति का एक बार फिर पारा बढ़ गया है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाए जाने की वकालत की है। उनके इस बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसके बाद कयासों का भी दौर जारी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार की राजनीति का एक बार फिर पारा बढ़ गया है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाए जाने की वकालत की है। उनके इस बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसके बाद कयासों का भी दौर जारी है। दरअसल, जल्द ही बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इससे पहले ही भाजपा नेता की इस मांग ने कई कयासों को जन्म दे दिया है।

पढ़ें :- चिराग पासवान की पार्टी के जिलाध्यक्ष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार

अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि, निश्चित रूप से मुझे लगता है कि बिहार की इच्छा है कि, हमारे नीतीश भाई एनडीए के संयोजक बने और देश के उप प्रधानमंत्री बने। ऐसे में बिहार के विकास को नई गति मिल सकती है। इससे बिहार का भला होगा।

उन्होंने आगे कहा, यह मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाया जाए। इससे बिहार को केंद्र में और मजबूती से प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि स्व. बाबू जगजीवन राम के बाद बिहार से किसी नेता को उप प्रधानमंत्री पद मिलने से राज्य का मान बढ़ेगा और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

 

पढ़ें :- CJI सूर्यकांत का दो टूक आदेश, बोले-मंदिर का पैसा भगवान का है, घाटे में डूबे बैंकों के लिए नहीं हो सकता इस्तेमाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...