1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bareilly News: जश्न के माहौल में पसरा मातम, मेहमानों के लिए मिठाई लेने गए दूल्हे की कार ट्रक से टकराई, मौत

Bareilly News: जश्न के माहौल में पसरा मातम, मेहमानों के लिए मिठाई लेने गए दूल्हे की कार ट्रक से टकराई, मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दोस्तों के साथ मेहमानों के लिए मिठाई लेने गए दूल्हे की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे दूल्हे और उसके दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दोस्तों के साथ मेहमानों के लिए मिठाई लेने गए दूल्हे की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे दूल्हे और उसके दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल है।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोहल्ला ठाकुरद्वारा रहने वाले राम सहाय का परिवार पंजाब के होशियारपुर में रहते हैं। उनके बेटे सतीश की शादी गुरुवार को मीरगंज संग्राम गांव में रहने वाली स्वाति के साथ हुआ था।शादी के बाद जब परिवार घर पहुंचा, तो रात में कुछ मेहमानों के लिए मिठाई की जरुरत पड़ी।

इसी दौरान दूल्हा अपने दोस्तों को लेकर कार से बाजार मिठाई लेने गया था। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक ढाबे के पास तेज रफ्तार में होने की वजह से कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे विजनेश की मौके पर मौत हो गई। सतीश, रोहित और तीन अन्य लोग गंभीर रुप में घायल हो गए। सतीश को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां शुक्रवार की रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...