1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. संसद के शीतकालीन सत्र से पहले केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, सदन में जोरदार हंगामे के आसार

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, सदन में जोरदार हंगामे के आसार

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार से होने वाली है। उससे पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक का उद्देश्य संसद के शीतकालीन सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए पार्टियों के बीच सहमति बनाना है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार से होने वाली है। उससे पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक का उद्देश्य संसद के शीतकालीन सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए पार्टियों के बीच सहमति बनाना है।

पढ़ें :- यूपी में 1 से 20 नवंबर तक VB-G RAM G योजना के कार्य बंद, जानें- क्यों लिया गया फैसला

गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र के काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं, लेकिन महाराष्ट्र चुनाव में जीत के बाद यकीनन सत्ताधारी भाजपा को थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है।

25 नवंबर से शुरू हो रहे सत्र के हंगामेदार रहने के आसार

सर्वदलीय बैठक का आयोजन संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया है। इस बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, शिवसेना, बीजद और अन्य पार्टियों के नेता शामिल हो सकते हैं। शीतकालीन सत्र सोमवार यानी 25 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को वक्फ संशोधन विधेयक, मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर घेरने की कोशिश करेगा। वहीं उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिका द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर भी विपक्ष केंद्र पर हमलावर है।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha By-Election : मध्य-प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, पूर्व केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे के बाद हुई थी खाली
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...