1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of drinking radish juice: शरीर की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है मूली का जूस

Benefits of drinking radish juice: शरीर की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है मूली का जूस

पोषक तत्वों से भरपूर मूली का जूस पीने से शरीर को कई फायदे मिलते है। मूली के जूस में कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, फोलेट और आयरन समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बेहद जरुरी होते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of drinking radish juice: पोषक तत्वों से भरपूर मूली का जूस पीने से शरीर को कई फायदे मिलते है। मूली के जूस में कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, फोलेट और आयरन समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बेहद जरुरी होते है।

पढ़ें :- पूर्व बंगाल सीएम ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान

मूली और इसके पत्तों को अच्छी तरह से धोकर काट लें। इसके बाद इसमें थोड़ी सी अदरक और थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सी में पीस लें। अब इस जूस को एक गिलास में छानकर निकाल लें। इसके बाद जूस में काला नमक और एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर को डालकर पी लें।

मूली का जूस पीने से इम्यूनिटी बेहतर होती है। साथ ही मूली के जूस (radish juice) में विटामिन सी पाया जाता है, जो मौसमी बीमारियों जैसे खांसी जुकाम से शरीर से दूर रखने में हेल्प करता है। मूली के जूस में विटामिन सी खतरनाक फ्री रेडिकल्स सूजन और समय से बूढ़ा होने की प्रक्रिया को भी नियंत्रित करता है।

इसके अलावा वजन कम करना चाहते है तो सुबह खाली पेट मूली का जूस (radish juice) का सेवन फायदेमंद हो सकता है। मूली में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है और कम कैलोरी होती है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मोटापे के कारण शरीर में पैदा हुई सूजन को कम करने में हेल्प करता है।

इसके अलावा मूली के जूस (radish juice) का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है। मूली में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है जिससे कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है और पाचन में सुधार होता है।मूली का जूस पीने से खून साफ करने में मदद करता है। मूली में एंथोसाइन कंपाउंड ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है।

पढ़ें :- Sitting Job Tips : लंबे समय तक बैठे रहने से बिगड़ सकता है ब्लड सर्कुलेशन, ऐसे रखें पैरों को एक्टिव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...