1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ‘शराब को कहा अलविदा, अब फिटनेस पर फोकस…’ युजवेंद्र चहल का IPL 2026 से पहले बड़ा खुलासा

‘शराब को कहा अलविदा, अब फिटनेस पर फोकस…’ युजवेंद्र चहल का IPL 2026 से पहले बड़ा खुलासा

Yuzvendra Chahal- IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पंजाब किंग्स के लिए खेलने जा रहे चहल अब पूरी तरह फिटनेस पर फोकस कर रहे हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। चहल ने एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) के यूट्यूब शो पर बताया कि उन्होंने शराब पीना पूरी तरह छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीनों से उन्होंने शराब को हाथ तक नहीं लगाया। चहल के इस फैसले की डिविलियर्स ने भी तारीफ की और तालियां बजाईं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Yuzvendra Chahal- IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पंजाब किंग्स के लिए खेलने जा रहे चहल अब पूरी तरह फिटनेस पर फोकस कर रहे हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं।

पढ़ें :- पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने दी इजाजत, टीम के साथ देर से जुड़ेंगे मार्को जानसेन

चहल ने एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) के यूट्यूब शो पर बताया कि उन्होंने शराब पीना पूरी तरह छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीनों से उन्होंने शराब को हाथ तक नहीं लगाया। चहल के इस फैसले की डिविलियर्स ने भी तारीफ की और तालियां बजाईं। 35 साल के युजवेंद्र चहल के लिए अब फिटनेस सबसे बड़ी प्राथमिकता बन चुकी है। उन्होंने कहा, “मेरी उम्र 35 साल हो गई है, इसलिए अब मुझे अपने शरीर का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। मैं अपनी टीम के लिए 150 प्रतिशत देना चाहता हूं और चाहता हूं कि युवा खिलाड़ी मुझसे कुछ सीखें।”

पिछले आईपीएल सीजन को याद करते हुए चहल ने कहा कि फाइनल में मार्को यान्सन (Marco Jansen) की गैरमौजूदगी टीम को भारी पड़ी थी। जानसेन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी के लिए अपने देश लौट गए थे। चहल का मानना है कि अगर वह फाइनल में होते, तो पंजाब किंग्स अपना पहला खिताब जीत सकती थी।

इसके साथ ही चहल ने एक और बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले सीजन के दौरान वह गंभीर चोट से जूझ रहे थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद उनकी पसलियों में फ्रैक्चर हो गया था, और बाद में उनकी उंगली (नकल) में भी फ्रैक्चर हो गया। इसके चलते वह सेमीफाइनल और फाइनल में अपनी स्वाभाविक लेग-स्पिन नहीं कर पाए थे। अब चहल का पूरा फोकस फिटनेस पर है, ताकि वह आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स को उनका पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभा सकें।

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

पढ़ें :- 'पिछले 18 महीनों में मैंने भी गलतियां की होंगी...' रोहित-कोहली से मनमुटाव की खबरों पर बोले कोच गंभीर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...