1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bihar Assembly Election 2025 : अरविंद केजरीवाल, बोले-आप बिहार में अकेले दम पर लड़ेगी चुनाव, जीतेंगे और बनाएंगे सरकार

Bihar Assembly Election 2025 : अरविंद केजरीवाल, बोले-आप बिहार में अकेले दम पर लड़ेगी चुनाव, जीतेंगे और बनाएंगे सरकार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) अकेले लड़ेगी और सिर्फ लड़ेगी ही नहीं, बल्कि उनका दावा है कि वो बिहार में सरकार भी बनाएंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) अकेले लड़ेगी और सिर्फ लड़ेगी ही नहीं, बल्कि उनका दावा है कि वो बिहार में सरकार भी बनाएंगे। यह बड़ी घोषणा उन्होंने गुजरात दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए की।

पढ़ें :- ओडिशा के लिए BJP का योगदान ZERO, मोदी जी, यहां के लोगों की मेहनत की कमाई का पैसा अपने अरबपति मित्रों को सौप रहे: खरगे

पंजाब का उदाहरण देकर जताया भरोसा

अपने इस बड़े दावे के पीछे का आत्मविश्वास दिखाते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पंजाब का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि हम बिहार में अकेले चुनाव लड़ेंगे, जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। हमने पंजाब में यह करके दिखाया है, और वहां अगली बार भी हमारी ही सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आने वाले समय में गुजरात में भी आम आदमी पार्टी चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी।

चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

इस दौरान अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बिहार में चुनाव आयोग (Election Commission) की कार्यप्रणाली पर भी निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव आयोग (Election Commission) जो कर रहा है, वह ठीक नहीं है। केजरीवाल ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में निष्पक्षता सबसे अहम होती है और चुनाव आयोग (Election Commission) को अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से निभानी चाहिए।

पढ़ें :- टोपी लाल, नियत काली-सपा की सोच 'तुष्टिकरण' वाली...केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला

जानें इस बयान क्या हैं के मायने?

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस बयान ने बिहार की राजनीति में एक नई हलचल पैदा कर दी है। इससे यह साफ़ हो गया है कि आम आदमी पार्टी  (AAP)  बिहार विधानसभा चुनाव 2025  (Bihar Assembly Election 2025) को लेकर बहुत आक्रामक तैयारी में है।

एक और महत्वपूर्ण बात जो उन्होंने साफ़ की, वो राष्ट्रीय और राज्य की राजनीति में उनके अलग-अलग रुख को लेकर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनावों के लिए उनकी पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन जब बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) की बात आएगी, तो वे अकेले ही मैदान में उतरेंगे। साफ है कि आम आदमी पार्टी (AAP) अब पंजाब के बाद बिहार में भी अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने की पूरी कोशिश में जुट गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...