1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव की खगड़िया में जनसभा रद्द, बोले- ये जिला प्रशासन की तानाशाही

Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव की खगड़िया में जनसभा रद्द, बोले- ये जिला प्रशासन की तानाशाही

RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की शनिवार को खगड़िया में आयोजित होने वाली रैली रद्द हो गई। जिला प्रशासन ने उनके हेलिकॉप्टर को लैंडिंग की परमिशन नहीं दी। तेजस्वी ने इसे तानाशाही करार दिया है। बता दें कि जिला प्रशासन ने गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के दौरे की वजह से उनके हेलिकॉप्टर को उतरने की परमिशन नहीं दी।

By santosh singh 
Updated Date

खगड़िया। RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की शनिवार को खगड़िया में आयोजित होने वाली रैली रद्द हो गई। जिला प्रशासन ने उनके हेलिकॉप्टर को लैंडिंग की परमिशन नहीं दी। तेजस्वी ने इसे तानाशाही करार दिया है। बता दें कि जिला प्रशासन ने गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के दौरे की वजह से उनके हेलिकॉप्टर को उतरने की परमिशन नहीं दी। जिला प्रशासन ने गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की वजह से उनके हेलिकॉप्टर को उतरने की परमिशन नहीं दी।

पढ़ें :- RJD कार्यकर्ताओं पर चला वाटर कैनन तो करने लगे डांस, तेजस्वी, बोले- सरकार चाहे गोली चलवाए या जेल भेजे, हम रुकने वाले नहीं

पढ़ें :- पटना में मचा बवाल, आयकर गोलंबर पर रोका गया तेजस्वी यादव का मार्च, पुलिस और आरजेडी कार्यकर्ताओं की झड़प

RJD ने तेजस्वी का पोस्टर जारी कर बताया बिहार का नायक

गृह मंत्री अमित शाह की भी आज खगड़िया, मुंगेर और बिहारशरीफ में आम सभाएं होनी हैं। उधर, RJD के तरफ से लगाए गए पोस्टर में तेजस्वी यादव को बिहार का नायक बताया है। इस पर पप्पू यादव ने बताया कि मैं बिहार का बेटा हूं। एक सेवक हूं। हमेशा बेटा और सेवक ही बना रहूंगा। मुझे नायक बनने की कोई इच्छा नहीं है।

पढ़ें :- झारखंड के छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी ने CM हेमंत को लिखा पत्र, बोले- युवा देश का भविष्य, उनकी मांगें जायज

मोदी 11 साल से प्रधानमंत्री हैं, लेकिन बिहार को कुछ नहीं दिया

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव के मूड में है और इस बार पूरा माहौल महागठबंधन के पक्ष में है। प्रधानमंत्री के भाषण का हर शब्द नफरत से भरा था। वे 11 साल से प्रधानमंत्री हैं, लेकिन बिहार को कुछ नहीं दिया। हमने अतिपिछड़ा समाज से उपमुख्यमंत्री का नाम घोषित किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...