1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bihar Elections 2025 : नीतीश सरकार जो 20 साल में नहीं कर पाई, हम 20 माह में 20 काम कर दिखायेंगे, तेजस्वी ने राजद का घोषणा पत्र जारी किया

Bihar Elections 2025 : नीतीश सरकार जो 20 साल में नहीं कर पाई, हम 20 माह में 20 काम कर दिखायेंगे, तेजस्वी ने राजद का घोषणा पत्र जारी किया

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले वोटर्स को लुभाने के लिए राजनीतिक दल एक के बाद एक कई घोषणाएं की जाती है। हालांकि सभी दल अपना औपचारिक घोषणा पत्र बाद में जारी करेंगे लेकिन उसके पहले शीर्ष नेताओं के कई ऐलान कर रहे हैं। इसी कड़ी में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बड़ा दावा किया है।

By santosh singh 
Updated Date

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले वोटर्स को लुभाने के लिए राजनीतिक दल एक के बाद एक कई घोषणाएं की जाती है। हालांकि सभी दल अपना औपचारिक घोषणा पत्र बाद में जारी करेंगे लेकिन उसके पहले शीर्ष नेताओं के कई ऐलान कर रहे हैं। इसी कड़ी में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बड़ा दावा किया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejashwi Yadav) जनता को संबोधित करते हुए उनसे सिर्फ 20 महीनों की मांग कर रहे हैं। तेजस्वी का दावा है कि बिहार में जो 20 सालों में नहीं हुआ वो मात्र 20 महीने में वो सभी काम को करेंगे। इसको लेकर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  लागातर कई ऐलान भी कर रहे हैं। एक बार फिर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपनी बातों को दोहराया है।

पढ़ें :- UP में 34 IAS अधिकारियों के तबादले: पीलीभीत, मुरादाबाद समेत 14 जिलों के जिलाधिकारी बदले

पढ़ें :- जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, कहा-बिहार को बीजेपी और एनडीए ने किया शर्मसार

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपने सोशल मीडिया पर ट्विट कर दावा किया कि जो काम एनडीए ने 20 सालों में नहीं हुआ वो हम 20 महीनों में करेंगे। तेजस्वी ने दावा किया है कि यदि उनकी सरकार आती है तो युवाओं को नौकरी, रोजगार और बिहार को स्थिर सरकार मिलेगी। इसके साथ ही तेजस्वी ने अपने उस 20 कामों को भी जनता के सामने रखा है जो नीतीश सरकार 20 साल में नहीं कर पाई और दावा किया है कि वो काम उनकी सरकार मात्र 20 महीने में कर दिखाएगी।

20 महीने में तेजस्वी करेंगे ये काम 

1.डोमिसाइल नीति लागू करेंगे

2. 65% आरक्षण लागू करेंगे

पढ़ें :- Arnab Cyclone Alert : मानसून की वापसी, अल नीनो का विकराल रूप, चक्रवात रौद्ररूप धारण करता जा रहा

3. नौकरी व रोजगार दिलाएंगे

4. युवा आयोग बनाएंगे

5. मुफ्त में परीक्षा फॉर्म भरवाएँगे

6. पेपर लीक पर पूर्ण लगाम लगाएंगे

7. माई-बहिनों के खातें में हर महीने ₹2500 भिजवाएंगे

8. सामाजिक पेंशन 1500 रुपये भिजवाएंगे

पढ़ें :- दिल्ली SIR में चुनाव आयुक्त का नाम गलत: आडवाणी-जयशंकर समेत बड़े नाम शामिल, 33 लाख मतदाताओं को नोटिस

9. 500 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया कराएंगे

10. 200 यूनिट मुफ्त बिजली दिलवाएंगे

11. ताड़ी को शराबबंदी से बाहर करवाएंगे

12. BETI योजना लागू करेंगे

13. महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करवाएंगे

14. शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे

15. भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएँगे

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- सरकार बनी तो आधी आबादी को 2 लाख रुपये लोन, हर विधानसभा में 27 हजार वोट बढ़ाने का दिया लक्ष्य

16. स्वास्थ्य की सुविधा सुगम और बेहतर करेंगे

17. नए निवेश लाएंगे

18. उद्योग-धंधे लगाएंगे

19. पलायन पर लगाम लगाएंगे

20. पर्यटन उद्योग बढ़ाएंगे

बता दें कि जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे वैसे तेजस्वी नीतीश सरकार (Nitish Government) पर हमलावर होते जा रहे हैं। तेजस्वी कई बार बयान दे चुके हैं कि सीएम नीतीश अचेत अवस्था में हैं। उनसे बिहार संभल नहीं रहा है। साथ ही तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) जनता से एक मौका भी मांग रहे हैं। तेजस्वी का कहना है कि, बिहार के युवाओं की जवानी बर्बाद नहीं होने देंगे। NDA को 20 साल दिए मैं आपसे सिर्फ़ 20 महीने मांग रहा हूं। हम सब मिलकर बिहार की तकदीर और तस्वीर बदल देंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...