1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bijapur Naxal Attack : छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर IED ब्लास्ट, 3 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

Bijapur Naxal Attack : छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर IED ब्लास्ट, 3 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। यहां सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 सुरक्षाकर्मी नक्सलियों द्वारा बिछाए गए स्पाइक ट्रैप की चपेट में आ गए, गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के एक जवान और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के दो जवान घायल हुए।

By santosh singh 
Updated Date

Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। यहां सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 सुरक्षाकर्मी नक्सलियों द्वारा बिछाए गए स्पाइक ट्रैप की चपेट में आ गए, गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के एक जवान और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के दो जवान घायल हुए। बताया जा रहा है कि दो जवानों ने गलती से प्रेशर-एक्टिवेटेड आईईडी को ट्रिगर कर दिया, जिससे विस्फोट हुआ। वहीं, तीसरे जवान ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक ट्रैप पर पैर रख दिया, जिससे वह घायल हो गए।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

घायलों को  किया गया एयरलिफ्ट

घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल लाया गया। घायल जवानों की पहचान DRG के कांस्टेबल विजय कुमार (26) और सीआरपीएफ के कांस्टेबल प्रमोद कुमार (42) के रूप में हुई है। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. सुनील खेमका ने बताया, कि प्रमोद कुमार के पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका ऑपरेशन किया जाएगा, जबकि विजय कुमार को हल्की चोटें हैं। एक और घायल जवान को जल्द ही अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।

बीजापुर में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या

इस घटना से पहले, सोमवार रात को नक्सलियों ने बीजापुर जिले के बुगड़ीचेरु गांव में दो ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान करम राजू (32) और मडवी मुन्ना (27) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...