1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Billionaire Warren Buffett : अरबपति वॉरेन बफेट ने रिकॉर्ड ₹44,200 करोड़ किए दान

Billionaire Warren Buffett : अरबपति वॉरेन बफेट ने रिकॉर्ड ₹44,200 करोड़ किए दान

दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स व बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफेट अपने परोपकारी भावना को एक बार फिर आकार दिया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Billionaire Warren Buffett : दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स व बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफेट अपने परोपकारी भावना को एक बार फिर आकार दिया। बफेट ने $5.3 बिलियन (करीब ₹44,200 करोड़) दान किए हैं जो उनके द्वारा हर साल दिए जाने वाले दान में सर्वाधिक है। दान में बर्कशायर के 13 मिलियन क्लास बी शेयर शामिल हैं। गौरतलब है, बफेट ने अपनी 99% से अधिक संपत्ति दान करने का संकल्प लिया है।

पढ़ें :- चांदी पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलो पार, 9 माह में दुगुना हुए दाम, 50 हजार से 1 लाख पहुंचने में लगे थे 14 साल

वॉरेन बफे ने 2006 में दान देने की शुरुआत के बाद से उनका सबसे बड़ा वार्षिक डोनेशन है। बफे के दान से चैरिटी संस्थाओं को उनका कुल दान बढ़कर लगभग 57 बिलियन डॉलर हो गया है, जिसमें पिछले दो नवंबर में पारिवारिक चैरिटी संस्थाओं को दिया गया दान भी शामिल है। शुक्रवार को घोषित ताज़ा डोनेशन में लगभग 13 मिलियन बर्कशायर क्लास बी शेयर शामिल हैं।

बफे गेट्स फाउंडेशन को 9.93 मिलियन शेयर दान कर रहे हैं और कुल मिलाकर उन्होंने बर्कशायर के 43 बिलियन डॉलर से अधिक शेयर दान किए हैं।

93 वर्षीय बफे ने ओमाहा, नेब्रास्का स्थित बर्कशायर में अपनी बनाई गई संपत्ति का 99% से अधिक दान करने की योजना बनाई है, जिसे वे 1965 से चला रहे हैं. उनके बच्चे उनकी वसीयत के निष्पादक होंगें

पढ़ें :- UP में पेट्रोल पंप खोलना हुआ आसान, अब सिर्फ 4 विभागों से लेनी पड़ेगी NOC
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...