1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर उपचुनाव से बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक सिन्हा बंटी पीछे हटे, नामांकन लिया वापस

बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर उपचुनाव से बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक सिन्हा बंटी पीछे हटे, नामांकन लिया वापस

बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव (Bankipur Assembly by-election) से बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी (BJP candidate Abhishek Sinha, alias Abhishek Bunty) ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव (Bankipur Assembly by-election) से बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी (BJP candidate Abhishek Sinha, alias Abhishek Bunty) ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है। अभिषेक बंटी (Abhishek Bunty)  ने शुक्रवार शाम एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि वह पारिवारिक कारणों से चुनावी मैदान से हट रहे हैं। वहीं इसी के साथ बीजेपी ने बांकीपुर सीट पर दूसरे उम्मीदवार की खोज शुरू कर दी है।

पढ़ें :- बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए प्रशांत किशोर को दी बधाई

अभिषेक सिन्हा ने इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी (BJP State President Sanjay Sarawagi) को पत्र लिखकर अपना निर्णय भी बता दिया है। बांकीपुर सीट पर भाजपा ने अभिषेक बंटी (Abhishek Bunty)  को उम्मीदवार बनाया था और उन्होंने गुरुवार को नामांकन भी दाखिल किया था। नामांकन के दौरान सीएम सम्राट चौधरी (CM Samrat Choudhary) समेत बिहार के तमाम दिग्गज मौजूद थे। वहीं नामांकन के बाद अभिषेक बंटी (Abhishek Bunty) ने बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी। हालांकि, अब अभिषेक बंटी ने नामांकन वापस लेने का ऐलान कर दिया है, जिसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं की जा रही है।

जानिए कौन हैं अभिषेक सिन्हा बंटी?

अभिषेक सिन्हा बंटी पिछले करीब 27 वर्षों से बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पार्टी में सबसे निचले स्तर यानी बूथ अध्यक्ष के रूप में काम शुरू किया। इसके बाद संगठन में लगातार जिम्मेदारियां निभाते हुए मंडल मंत्री, मंडल महामंत्री, पटना महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष और अब प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष तक पहुंचे। संगठन में उनकी सक्रियता और लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया था, लेकिन, अब अभिषेक सिन्हा ने नाम वापस लेने का ऐलान किया है।

निभाई कई अहम जिम्मेदारियां

पढ़ें :- Bankipur Assembly By-Election : जनसुराज के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप-भाजपा नहीं पुलिस लड़ रही यह चुनाव

अभिषेक बंटी ने बीजेपी संगठन में अलग-अलग स्तर पर काम किया है। वे बीजेपी पटना महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा मंडल मंत्री और महामंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। वर्तमान में वे बीजेपी युवा मोर्चा, बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। संगठन के कार्यक्रमों और चुनावी अभियानों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

संगठन के कार्यकर्ता पर बीजेपी का भरोसा

बीजेपी ने इस बार किसी बड़े चेहरे के बजाय संगठन से जुड़े एक पुराने कार्यकर्ता पर दांव लगाया है। पार्टी का संदेश साफ है कि वर्षों तक संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को भी बड़ा मौका दिया जा सकता है। राजनीतिक जानकार इसे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला फैसला मान रहे हैं।

नितिन नवीन के करीबी अभिषेक बंटी

सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक सिन्हा बंटी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का करीबी माना जाता है। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी उनकी लंबे समय से सक्रियता रही है। स्थानीय संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ बताई जाती है, जिसका फायदा पार्टी को चुनाव में मिलने की उम्मीद है।

पढ़ें :- Bankipur by-Election : प्रशांत किशोर ने भाजपा और राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- यह बिहार की राजनीति की दिशा तय करने वाला है चुनाव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...