BJP Candidate List : भाजपा ने गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने गुरुवार को गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। ये उपचुनाव 9 अप्रैल को होने हैं।

भाजपा ने गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नाइक, नागालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचियर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जहर चक्रवर्ती को मैदान में उतारा है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, वीरभद्रय्या चारंतिमठ बागलकोट सीट से चुनाव लड़ेंगे, और श्रीनिवास टी दासकरियप्पा कर्नाटक की दावणगेरे दक्षिण सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
उपचुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवार
गोवा
पौडा- रितेश रवि नायक
नागालैंड
कोरिडांग (अजजा)- दाओचियर आई इम्चेन
कर्नाटक
बागलकोट- वीरभद्रय्या चारंतिमठ
दावणगेरे दक्षिण- श्रीनिवास टी. दासकरियप्पा
त्रिपुरा
धर्मनगर- जहर चक्रवर्ती