1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की बम-बम, सभी 10 नगर निगमों में किया क्लीन स्वीप और कांग्रेस क्लीन बोल्ड

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की बम-बम, सभी 10 नगर निगमों में किया क्लीन स्वीप और कांग्रेस क्लीन बोल्ड

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भारतीय जनता पार्टी का डंका छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 2025 में भी बजा है। छत्‍तीसगढ़ नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। 11 फरवरी को हुए चुनावों के परिणाम में बीजेपी ने छत्‍तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में पूरी तरह से कब्जा जमाया है, जबकि कांग्रेस के खाता भी नहीं खुल सका।

By santosh singh 
Updated Date

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भारतीय जनता पार्टी का डंका छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 2025 में भी बजा है। छत्‍तीसगढ़ नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। 11 फरवरी को हुए चुनावों के परिणाम में बीजेपी ने छत्‍तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में पूरी तरह से कब्जा जमाया है, जबकि कांग्रेस के खाता भी नहीं खुल सका। वहीं, नगर पालिका में भी बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की। छत्तीसगढ़ में नगर पालिकाओं की 49 सीटों में से 35 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस को केवल 8 सीटें मिलीं। खास बात यह है कि नगर पालिका में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और बोदरी में एक सीट पर जीत हासिल की।

पढ़ें :- Noida News : ग्रेटर नोएडा स्कूल में घुसकर दबंगों ने 12वीं के छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सीसीटीवी फुटेज वायरल

छत्तीसगढ़ नगर पंचायत चुनाव 2025 में भी बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया। 114 सीटों में से 81 पर बीजेपी का कब्जा रहा। कांग्रेस को 22 सीटें मिलीं, जबकि बहुजन समाज पार्टी (BSP) को एक सीट और 10 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं।

आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चाहिए : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव 2025 के परिणामों पर कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए बहुत ऐतिहासिक है। आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चाहिए क्योंकि भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। नगर निगम में कांग्रेस का पत्ता पूरी तरह साफ हो गया है। वे एक भी सीट नहीं जीत पाए हैं। यह एक ऐतिहासिक सफलता है जो भाजपा को मिली है। हम इस अवसर पर मतदाताओं और जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहेंगे कि उन्होंने भाजपा पर विश्वास किया। हम जो अटल विश्वास पत्र लाए हैं। हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि जिस तरह से मोदी की गारंटी का काम पूरा हो रहा है उसी तरह से अटल विश्वास पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा।

भाजपा की प्रचंड विजय के जश्न में जमकर नाचे डिप्टी सीएम अरुण साव

पढ़ें :- ईशान किशन का बल्ला गरजा, 270 रन ठोके: दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास, पुजारा को छोड़ा पीछे

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय के जश्न के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव लोरमी में कार्यकर्ताओं संग जमकर नाचे। लोरमी सहित प्रदेश में सभी जगह जनता भाजपा की शानदार जीत का जश्न मना रही है। अरुण साव ने कहा कि साय सरकार के सुशासन को जनता ने समर्थन दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...